मुख्यमंत्री ने किया शहीदों को नमन् हिल-मेल ब्यूरो उत्तराखंड राज्य गठन के आज 18 साल पूरे हो गये है। इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री ने किया शहीदों को नमन्
हिल-मेल ब्यूरो
उत्तराखंड राज्य गठन के आज 18 साल पूरे हो गये है। इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्य स्थापना दिवस की 18वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’’ प्राप्त तीन पुलिस अधिकारियों और ‘‘पुलिस पदक’’ प्राप्त 18 अधिकारियों तथा जवानों को सम्मानित भी किया।
राज्यपाल ने उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य आन्दोलनकारियों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के मध्य आर्थिक-सामाजिक विकास के गैप को मिटाना होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं के हाथों में रोजगार देकर ही इस कार्य को किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वे प्रदेश और देश के विकास में योगदान दें। राज्यपाल ने राज्य निर्माण में मातृशक्ति के योगदान का उल्लेख करते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का आहवान भी किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है और किशोरावस्था से यौवन की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य निरंतर प्रगति करता रहेगा, ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर हम उन नौजवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने राज्य के लिए अपना बलिदान दिया। हम सभी राज्य आंदोलनकारियों को जिन्होंने राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, शुभकामनाएं देते हैं।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *