लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने 1 दिसम्बर 2013 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. भल्ला का स्थान लिया जो 30 नवम्बर 2013 को सेवानिवृत्त हुए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे के छात्र रहे जनरल चक्रवर्ती ने 15 दिसम्बर 1976 को भारत सेना की राजपूत रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया तथा उन्होंने भारतीय सेनाओं में उत्कृष्ठ सेवा की है।
वह डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन से स्नातक हैं और उन्होंने नई दिल्ली से एनडीसी कोर्स सहित सभी महत्वपूर्ण कोर्स किए हैं।
वह चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर तथा यूएनआईएफआईएल, लेबनान में नेशनल सीनियर भी रहे हैं।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment