चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम ने अपना रंग दिखाया कि केदारनाथ में तापमान शून्य हो गया। यहां का तापमान शून्य होने से जिला प्रशासन ने दमा के रोगियों से यात्रा न करने की अपील की है साथ ही इन यात्रियों को गौरीकुंड व केदारनाथ
चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम ने अपना रंग दिखाया कि केदारनाथ में तापमान शून्य हो गया। यहां का तापमान शून्य होने से जिला प्रशासन ने दमा के रोगियों से यात्रा न करने की अपील की है साथ ही इन यात्रियों को गौरीकुंड व केदारनाथ न जाने की सलाह दी है।
केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं को पहले दिन ही सारी रात भोले के सहारे ही गुजारनी पड़ी। उन्हें न तो पानी नसीब हुआ व न भोजन। विद्युत व्यवस्था भी सुचारु नहीं हो सकी। भारी बर्फवारी होने के कारण यात्री पैदल मार्ग से जैसे तैसे यहां पहुंचे।
जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि जल्द ही गौरीकुंड, रामबाड़ा व केदारनाथ में राहत शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सेना से सहयोग मांगा जा रहा है।

जैसे ही सेना को सहयोग के लिए कहा गया उसकी रूद्रप्रयाग बटालियन ने तुरन्त ही मोर्चा सम्भाल लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सेना ने स्वास्थय केन्द्र बनाए हैं वहां पर यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। सेना ने यहां पर राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *