हिल-मेल का रैबार लाया रंग, उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर को केंद्र की मंजूरी

हिल-मेल का रैबार लाया रंग, उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर को केंद्र की मंजूरी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि रैबार कार्यक्रम में डीजी कोस्ट गार्ड राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया था। उसी का परिणाम है कि भारत सरकार से इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है।

हिल-मेल का रैबार रंग लाया है। उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड का भर्ती सेंटर खोला जाएगा। सैन्य सेवाओं में जाने की इच्छा रखने वाले देवभूमि के युवाओं के लिए यह एक बड़ा केंद्र होगा। साल 2017 में हिल-मेल की ओर से देहरादून में रैबार सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसी सेमिनार के दौरान कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के युवाओं को इस बल में अवसर देने के उद्देश्य से राज्य में भर्ती सेंटर खोलने की बात कही थी।

यह भारत का पांचवां कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर होगा। 28 जून 2019 को दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस भर्ती सेंटर के लिए भूमि का शिलान्यास करेंगे। यह भर्ती सेंटर कुंआवाला (हर्रावाला) देहरादून में बनाया जाएगा। डीजी कोस्टगार्ड राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शनिवार को मुलाकात कर उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खोलने के लिए भारत सरकार का अनुमति पत्र सौंप दिया।

इस अवसर पर सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर खुलने से उत्तराखंड के युवाओं कोस्ट गार्ड में रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। कोस्टगार्ड एसडीआरएफ को आपदा से राहत व बचाव के तरीकों के लिए प्रशिक्षण भी देगा।

युवाओं को भी कोस्ट गार्ड द्वारा आपदा से राहत व बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य प्रदेश है। सेना के विभिन्न अंगों मे उत्तराखंड के जवान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पांचवें सैन्य धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। यह उत्तराखंड को सौभाग्य है कि देश का पांचवा कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र राज्य में बन रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि रैबार कार्यक्रम में डीजी कोस्ट गार्ड राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया था। उसी का परिणाम है कि भारत सरकार से इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है। उन्होंने डीजी कोस्टगार्ड के इन प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

डीजी कोस्टगार्ड राजेंद्र सिंह ने कहा कि देहरादून में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए 17 करोड़ रूपये भूमि के लिए व 25 करोड़ रूपये भवन निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। इस भर्ती केंद्र का पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। नोएडा, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता के बाद यह उत्तराखंड में 5वां कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को सैन्य धाम के रूप में 5वां सैन्य धाम विकसित करने की बात कही है। यह कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र उत्तराखंड के जवानों को समर्पित होगा। इस भर्ती केंद्र का लाभ उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के युवाओं को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ साल में यह भर्ती केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।

राजेंद्र सिंह खुद उत्तराखंड के हैं। वह कोस्ट गार्ड के मुखिया बनने वाले इस बल के पहले अधिकारी हैं। इससे पहले, कोस्ट गार्ड के महानिदेशक के पद पर नौसेना के अधिकारियों की नियुक्ति होती रही है। इससे पहले वह उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड की भर्ती रैली का आयोजन भी करा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this