Friday , 4 September 2026
Home Uncategorized हिल-मेल ने जारी की प्रभावशाली उत्तराखंडियों की सूची
Uncategorized

हिल-मेल ने जारी की प्रभावशाली उत्तराखंडियों की सूची

hillmail Magazine launchedहिल-मेल ने नई दिल्ली में ‘हिल-मेल – शिखर पर उत्तराखंडी 2016’ पोल के नतीजे 25 दिसंबर, 2016 को जारी कर दिए। अपनी तरह की इस पहली रायशुमारी में वर्ष 2016 के लिए उत्तराखंड की शीर्ष 50 शख्सियतों का चयन किया गया है। अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल कर शिखर पर पहुंचने वाले उत्तराखंडियों को इस सूची में जगह दी गई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल टॉप-50 की सूची में शीर्ष स्थान पर रहे। उत्तराखंड की दूसरी सबसे प्रभावशाली शख्सियत के तौर पर लोगों ने ऋषिकेश को योग एवं आयुर्वेद के अहम केंद्र के रूप में सामने लाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव को चुना है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सूची में तीसरे पायदान पर रहे। वहीं एक और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रियाटर्ड) बीसी खंडूडी को सूची में चैथा स्थान हासिल हुआ है। हाल ही में अगले सेनाध्यक्ष मनोनीत किए गए ले. जनरल बिपिन रावत भी शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहे।

रिसर्च एवं एनालिसिस विंग (रॉ) के मनोनीत प्रमुख अनिल धस्माना, कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह, गीतकार एवं एडगुरु प्रसून जोशी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल और टाटा स्टील के अंतरिम चेयरमैन ओपी भट्ट भी शीर्ष-10 प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल हैं।

AK Dasmana awarded Hill Ratna awardनई दिल्ली के कोस्ट गार्ड लॉन में हुए  उत्तराखंडी मिलन कार्यक्रम के दौरान मनोनीत सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत, कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह, रॉ के मनोनीत प्रमुख अनिल धस्माना की गरिमामय उपस्थिति में हिल-मेल पत्रिका का वार्षिक विशेषांक जारी किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड की कई प्रमुख हस्तियां और प्रबुद्धजन मौजूद थे।

उत्तराखंड के चमकते सितारों को एक साथ लाने की कल्पना के तहत हिल-मेल पत्रिका ने – ‘हिल-मेल – शिखर पर उत्तराखंडी 2016’ पोल कराया था। हिल-मेल पत्रिका का यह विशेषांक पूरी तरह से उन उत्तराखंडियों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है और जिनकी कहानी दूसरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

50 का चयन करने के लिए सबसे पहले अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता की कहानी लिखने वाले 100 उत्तराखंडियों की सूची तैयार की गई। इसमें उत्तराखंड में जन्मे अथवा मूल निवासियों को शामिल किया गया। उन लोगों को भी शीर्ष 100 में रखा गया जिनकी कर्मभूमि उत्तराखंड रही है। हिल-मेल ने 20 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच अपने ऑनलाइन और पत्रिका के नियमित पाठकों से रायशुमारी करवाई। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर व्यापक सर्वे किया गया। साथ ही 5 सदस्यीय चयन समिति बनाई गई। सर्वे के नतीजों और चयन समिति की राय के अनुसार टॉप-50 का चुनाव किया गया। कई नाम ऐसे भी रहे चर्चित होने के बावजूद टॉप-50 में जगह नहीं बना पाए।

Lt Gen Bipin Rawat with DG Coast Guardइस अवसर पर हिल मेल फाउंडेशन द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए हिलरत्न सम्मान प्रदान किया गया। इनमें सेना के मनोनीत सेनाध्यक्ष ले जनरल बिपिन रावत, राॅ के मनोनीत चीफ अनिल कुमार धस्माना, गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीसी त्रिपाठी, सरदार पटेल स्कूल की प्रिसिपल अनुराधा जोशी, सीबीएससी के ज्वाइंट सेकेट्री एसएस रावत, दिल्ली पुलिस के एसीपी ललित मोहन नेगी, आईएफएस आलोक डिमरी और न्यूज 24 के मैनेजिंग एडीटर दीप उपाध्याय को हिलरत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।

हिल मेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, तस्करों से 39 ग्राम हेरोइन, नशे की 85 गोलियां बरामद

पुलिस ने हैप्पी निवासी दौलतपुरा नीवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया।...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य

कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 206 रनों का...

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित...

IPL के बीच आई बड़ी खबर, 4 साल के लिए जेल में गया यह खिलाड़ी

स्लेटर की सजा का शेष भाग पांच साल के लिए आंशिक रूप...