Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्मोड़ा में वनाग्नि से 04 वनकर्मियों की मृत्यु और 04 घायल, सीएम धामी ने घटना पर जताया दुःख
उत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाताज़ा ख़बर

अल्मोड़ा में वनाग्नि से 04 वनकर्मियों की मृत्यु और 04 घायल, सीएम धामी ने घटना पर जताया दुःख

अल्मोड़ा के बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में आग बुझाने पहुंची वनकर्मियों की टीम का वाहन वनाग्नि की चपेट में आ गया जिसमें झुलसकर फारेस्ट गार्ड, वन श्रमिक, पीआरडी जवान, फायर वॉचर की मौत हो गई। वहीं चार अन्य के घायल होने की भी खबर है।

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटना कम नहीं हो रही है और यहां पर लगातार आग की घटनाएं देखने को मिल रही है। आज अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन क्षेत्र से एक दुःखद हादसे की खबर आई है। यहां वनाग्नि की चपेट में आने से 04 वनकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है और 04 वनकर्मी घायल हो गये हैं।
बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में आग बुझाने पहुंची टीम का वाहन वनाग्नि की चपेट में आ गया जिसमें झुलसकर फारेस्ट गार्ड, वन श्रमिक, पीआरडी जवान, फायर वॉचर की मौत हो गई। वहीं चार अन्य झुलसे घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया है।

इस हादसे के साथ ही जनपद में इस सीजन में वनाग्नि की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 09 पहुंच चुकी है। इससे पहले मई माह में ही सोमेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की चपेट में आने से 05 लोगों की मौत हो गई थी।
इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किये जाने के निर्देश दिया है। जिससे कि इन घायलों का उपचार सही तरीके से किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चार वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिये हैं।

इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

दुर्घटना आज दोपहर में 3.30 बजे के करीब बिन्सर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में घटित हुई। बताया गया कि बोलेरो वाहन में 08 वनकर्मी सवार थे। वनाग्नि से बोलेरो वाहन में सवार 04 वनकर्मियों की आग में झुलसने से मृत्यु एवं 04 अन्य वनकर्मीयों के आग से झुलसने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।

मृतकों के नाम :-

1. दीवान राम
2. त्रिलोक सिंह मेहता
3. पूरन सिंह
4. करन

घायलों के नाम :-

1. कैलाश चंद्र भट्ट
2. कुंदन सिंह नेगी
3. कृष्ण कुमार
4. भगवत सिंह

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...