डरा रहा कोरोना संक्रमण : एक दिन में 208 नए केस, नैनीताल में 85 और देहरादून में 64 पॉजिटिव

डरा रहा कोरोना संक्रमण : एक दिन में 208 नए केस, नैनीताल में 85 और देहरादून में 64 पॉजिटिव

सर्वाधिक 85 मामले नैनीताल से हैं। देहरादून में भी 64 नए मामले सामने आए हैं। अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर, टिहरी में आठ-आठ, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर में पांच-पांच, उत्तरकाशी में चार, रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में कोरोना का एक मामला सामने आया है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 700 को पार कर गया है। राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 208 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें सर्वाधिक 85 मामले नैनीताल से हैं। देहरादून में भी 64 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर व टिहरी में आठ-आठ, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर में पांच-पांच, उत्तरकाशी में चार, रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में कोरोना का एक मामला सामने आया है। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 716 हो गई है। राज्य में अभी तक 102 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। इनमें तीन मरीज देहरादून, छह उधमसिंहनगर व एक मरीज शुक्रवार को नैनीताल से डिस्चार्ज हुआ है। 619 एक्टिव मरीज गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत भी प्रदेश में अब तक हो चुकी है।

प्रवासियों की वापसी के बाद से ही कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा 85 मरीज नैनीताल जिले में मिले हैं। इनमें 82 लोग हाल ही में महाराष्ट्र से ट्रेन से वापस लौटे हुए हैं। इसके बाद यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 227 हो गई है, जो कि अन्य जनपदों की तुलना में सर्वाधिक है। देहरादून जनपद में भी आज 64 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें ग्यारह लोग पहले में ही दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती थे। जो मंडी से जुड़े लोगों के संपर्क में आए हैं। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ की भी रिपोर्ट पॉजीटिव है। अन्य सभी लोग बाहर से आए हैं और बॉर्डर पर रैंडम सैंपलिंग के बाद इन्हें क्वारंटाइन किया गया था।

अल्मोड़ा में शुक्रवार को 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 14 प्रवासी बीती 23 मई को मुंबई से ट्रेन से लालकुआं पहुंचे थे। 24 मई को अल्मोड़ा पहुंचने पर इन्हें क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा 24 मई को ही गुरुग्राम से लौटे एक युवक को बेस हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया था। इन सभी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। टिहरी में भी आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव है। यह सभी मुम्बई से लौटे हैं। हरिद्वार में भी कोरोना संक्रमित पांच लोग मुम्बई से आए हैं। पौड़ी में भी जिन पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है वह भी बाहर से लौटे हुए हैं। ऊधमसिंहनगर में कोरोना संक्रमित तीन युवक मुम्बई में नौकरी करते थे और एक फल बेचता था। वह हाल ही मुझे श्रमिक ट्रेन से वापस लौटे थे। रूद्रप्रयाग में कोरोना पॉजीटिव दो युवक बीती 20 मई को दिल्ली से अपने निजी वाहन से यहां पहुंचे थे। जहां इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। पौड़ी का एक युवक गुरुग्राम और दूसरा मुंबई से लौटा है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this