Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पहली बार उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस के लिए 312 पदों पर अलग से भर्ती को मंजूरी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

पहली बार उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस के लिए 312 पदों पर अलग से भर्ती को मंजूरी

उत्तराखंड यातायात पुलिस में भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खास बात यह है कि कोरोना काल में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश की यातायात पुलिस में भर्ती के लिए पद अलग से घोषित हुए हैं।

कोरोना काल में उन युवाओं में हताशा घर कर गई जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती शुरू होने की खबरों से युवाओं में उम्मीद जगी है। प्रदेश में यातायात पुलिस के 312 नए पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई। यातायात डीआईजी केवल खुराना ने मीडिया को बताया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

यातायात पुलिस में खाली पद भरने से उसका असर सड़क पर भी दिखाई देगा। जाम से निजात मिलेगी और यातायात को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। ऐसे में हादसे भी कम हो सकते हैं। ट्रैफिक डीआईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड के 20 साल के इतिहास में पहली बार है जब ट्रैफिक पुलिस के लिए अलग से पदों की घोषणा की गई है।

 

यातायात निदेशालय के गठन के बाद से यातायात में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी के प्रयास हुए हैं। हालांकि कर्मचारियों की कमी कहीं न कहीं इनमें बाधक साबित हो रही थी। इसे देखते हुए डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की ओर से पदों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है।

निदेशक यातायात का पद स्वीकृत होने से पहले राज्य में दो यातायात निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल तथा 179 कांस्टेबल ही कार्यरत थे, जो राज्य में वाहनों की संख्या को देखते हुए काफी कम थे।

इन पदों के लिए होनी है नियुक्ति

ट्रैफिक पुलिस विभाग में जिन पदों के लिए नियुक्तिां होनी हैं, उनमें शामिल है- वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ के पद पर 2, सहायक तकनीकी विशेषज्ञ 6, उपनिरीक्षक यातायात 98 और 206 पद आरक्षी यातायात के होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...