उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये वाहन, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां पर भूस्खलन की लगातार घटनायें हो रही है। जिससे कई जगहों पर सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और गई स्थानों पर लोगों के जानमाल की भी खबर आ रही है।
गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना मिलने पर यहां पर तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है। घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इन तीनों वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।


Leave a comment