उत्तराखंड की 4,000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी का अवसर

उत्तराखंड की 4,000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी का अवसर

उत्तराखंड सरकार निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। अब देश की जानी मानी कंपनी टाटा ने अपने कर्नाटका स्थित प्लांट के लिए 4000 महिलाओं के लिए वेकैंसी की जानकारी दी है।

उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, राज्य के नियोजन विभाग को देश की नामी कंपनी टाटा ग्रुप से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें टाटा ने अपने कर्नाटका स्थित प्लांट में उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जॉब वेकैंसी निकाले जाने की जानकारी दी है। जल्द ही टाटा समूह इन कार्यक्रमों के अंतर्गत राज्य में नियुक्त प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।

राज्य की पुष्कर धामी सरकार निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। युवाओं को देश-विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

अब टाटा समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तराखंड से 4000 महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की विज्ञप्ति निकाली है। टाटा समूह के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय की ओर से इस सिलसिले में राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट एवं नोडल फॉर ईएपी सुमंता शर्मा को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत टाटा के होसुर, तमिलनाडु एवं कोलार कर्नाटक स्थित कंपनी के प्लांट्स के लिए यह रिक्रूटमेंट किया जाना है।

एमपीएस के लिए अहर्ता कक्षा 10 उत्तीर्ण अथवा 12 रखी गई है जबकि एनएटीएस के लिए कक्षा 10, कक्षा 12 व आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। नियुक्ति के लिए युवाओं को नॉलेज टेस्ट, बीड टेस्ट, पीडीटी (साइको डाइग्नोस्टिक टेस्ट) से गुजरना होगा।

टाटा कंपनी की ओर से अवगत कराया गया है कि चयन के बाद इन युवाओं को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। युवाओं को निर्धारित वेतन के साथ ही रहने, खाने एवं आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा भी कंपनी पालिसी के अंतर्गत तमाम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this