उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले आने के साथ ही मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना के 411 नए केस दर्ज किए गए, वहीं 301 लोग ठीक होकर डिस्चॉर्ज भी हुए। चिंता की बात यह है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते नौ लोगों की मौत हुई है। बुधवार को भी 14 लोगों की जान चली गई थी।
राज्य में इस समय 3966 एक्टिव केस हैं। हालांकि राज्य में रिकवरी रेट अब भी 69.18% है। 50 लोग इलाज के लिए राज्य से बाहर जा चुके हैं।
ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा 125 मामले आए। हरिद्वार में 115 जबकि देहरादून में 87 मामले सामने आए। नैनीताल में 47, टिहरी में 17, चमोली में 9, अल्मोड़ा और चंपावत में 2-2, जबकि बागेश्वर से एक मामला सामने आया है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोई भी मामला नहीं आया। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 13636 पॉजीटिव केस आ चुके हैं। इनमें से 9433 लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक कुल 187 की लोगों की जान भी गई है। अकेले अगस्त में 105 लोगों की जान गई है।


Leave a comment