Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 11 की मौत, 1215 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 11 की मौत, 1215 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अब तक 344 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 839 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं।

उत्तराखंड में लगातार गहराते जा रहे कोरोना संक्रमण से शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को भी उत्तराखंड में कोरोना के 62 नए मरीज मिले हैं। देहरादून में सर्वाधिक 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1215 हो गई है। हालांकि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 344 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 839 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। पांच संक्रमित मरीज अन्य राज्यों के भी हैं।

चिंताजनक पहलू यह भी कि प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें वह कोरोना संक्रमित मरीज भी शामिल है जिसकी मौत आज अल्मोड़ा में हुई है। 73 वर्षीय बुजुर्ग अस्थमा से भी पीड़ित था। बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद लैब से सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मिलाकर मैदान से लेकर पहाड़ तक जिस तरह संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, उसी तरह मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें – सोनू सूद अब उत्तराखंडियों की मदद के लिए आगे आए…फ्लाइट से भेजा घर

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून जनपद में 23 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में तैनात नर्सिंग स्टाफ के तीन लोग भी शामिल हैं। जबकि मुंबई से वापस लौटे तीन लोगों के साथ ही गाजियाबाद तथा दिल्ली से वापस लौटा एक-एक शख्स और पूर्व में निरंजनपुर सब्जी मंडी में संक्रमित पाए गए मरीज के संपर्क में आया एक और व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं एक स्थानीय नागरिक समेत छह अन्य लोग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। रुद्रप्रयाग में भी दिल्ली से लौटे 14 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा टिहरी में महाराष्ट्र से लौटे आठ व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।

अल्मोड़ा में भी गुरुग्राम, दिल्ली व मुंबई से लौटे पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं नैनीताल में भी चार और संक्रमित मरीज मिले, यह सभी दिल्ली से लौटे हुए हैं। चंपावत में भी तीन और चमोली में दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। हरिद्वार, पौड़ी व उधमसिंहनगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। पौड़ी में जिस शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई है वह कीर्तिनगर का निवासी है जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मरीज को श्रीनगर 20 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, शुक्रवार को देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग के 47 संक्रमित मरीज भी स्वस्थ होकर अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...