Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 2009 बैच के 7 आईएएस अधिकारी बने सचिव, आदेश जारी…
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

2009 बैच के 7 आईएएस अधिकारी बने सचिव, आदेश जारी…

उत्तराखंड सरकार ने 2009 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन देकर सचिव बनाया है। इससे सरकार के काम में तेजी आयेगी और राज्य में चल रहे विकास कार्यों को भी जल्दी से पूरा करने में मदद मिलेगी। जिन आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है उनमें राघव लंगर, सविन बंसल, सी रवि शंकर, ज्योति यादव, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान और धीरज गर्ब्यांल शामिल हैं।

यह आदेश अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी किया गया। इन अधिकारियों की पदोन्नति से प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। सरकार की ओर से यह निर्णय उन अधिकारियों के समर्पण और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो अब उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देंगे।

इसके अलावा 2012 बैच के 4 और 2021 बैच के 3 आईएएस अधिकारियों को ग्रेड पे प्रमोशन भी मिला है। जिनमें डॉ आशीष कुमार चौहान, विजय कुमार जोगदण्डे, मंगेश घिल्डियाल, स्वाती एस भदौरिया, वरूण अग्रवाल, आशीष कुमार मिश्रा और अनामिका शामिल है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...