जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में 15 अगस्त की देर शाम को एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दब गए। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए।
रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 07 लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से 05 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 02 लोग मृत घोषित किए गए है।

अस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है।
वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है।
आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कंक्रीट की छतों को काटकर 05 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जबकि दो अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
नाम पता मृतक-
1- अनमोल पुत्र टीकाराम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल
2- प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल
(आज प्रात उपचार के दौरान मृत्यु हुयी है)
गम्भीर घायल- जिनको एयर लिफ्ट किया गया
1- भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)
2- मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)
घायल व्यक्तियों के नाम/पता-
1- हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष।
2- अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष।
3- सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष।


Leave a comment