Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में 97 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 2000 के करीब पहुंचे कुल मामले
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में 97 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 2000 के करीब पहुंचे कुल मामले

उत्तराखंड में कोरोना के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। जो प्रवासी उत्तराखंडी देश के अलग-अलग शहरों से प्रदेश लौटे हैं, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, अब उनमें तेजी से संक्रमण की पुष्टि हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 97 नए मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1942 हो गई है। ऐसा ही रहा तो बुधवार को मामले 2000 के आंकड़े को पार कर जाएंगे।

हालांकि इस टेंशन भरी खबर में एक राहत की बात यह है कि अब कुल संक्रमित मरीजों में से ज्यादातर लोग अस्पताल से ठीक हो चुके हैं। जी हां, अब 62 प्रतिशत से अधिक लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अस्पतालों में 726 सक्रिय मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें: लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद

स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 दिन में दो बार आ रही है। मंगलवार दोपहर तक 67 मामले सामने आए थे, रात में 9 बजे आई रिपोर्ट में 30 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा हरिद्वार में 27 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं देहरादून में 18, टिहरी में 14, अल्मोड़ा में 10, उधमसिंह नगर में 08, पिथोरागढ़ में 07, पौड़ी में 06, उत्तरकाशी में 05 तथा नैनीताल में 02 कोरोना के केस सामने आए हैं।

दूसरे दिनों की तरह कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में से ज्यादातर लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं। अब प्रदेश के हालात देखें तो देहरादून में सबसे ज्यादा 499, नैनीताल में 340 और टिहरी जिले में 308 मामले सामने आ चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...