भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन दो दिन का आधिकारिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह भारत-फ्रांस मित्रता को विस्तार देने के क्रम में देवभूमि पहुंचे हैं। 29 फरवरी को फ्रांसीसी राजदूत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेंगे। इस दौरान फ्रांस के सहयोग से चल रहे मौजूदा और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा होगी।
फ्रांसीसी राजदूत मुख्यमंत्री रावत के साथ मिलकर ‘चाइल्ड फ्रेंडली एंड कंप्यूटर सेंट्रिक देहरादून’ की शुरुआत करेंगे। यह स्मार्ट सिटी सस्टेनेबल मोबिलिटी प्लान सीआईटीआईआईएस यानी सिटी इनवेस्टमेंट टू इनोवेट इंटीग्रेटेड एंड सस्टेन के तहत चुना गया है। इस कार्यक्रम के लिए फंडिंग और तकनीकी विशेषज्ञता फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी (एएफडी) और यूरोपीय संघ उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर एंबेसडर लेनेन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से भी मिलेंगे। वह इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य संबोधन दे रहे हैं। शुक्रवार को फ्रांसीसी राजदूत ऋषिकेश जाने से पहले पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण से भी मिले। उन्होंने डा. वंदना शिवा से भी मुलाकात की।


Leave a comment