Home उत्तराखंड न्यूज़ CM रावत का सख्त निर्देश, उद्यमियों से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी
उत्तराखंड न्यूज़

CM रावत का सख्त निर्देश, उद्यमियों से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उद्यमियों से मेरा सामाजिक दायित्व (माई सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को सुविधायुक्त वातावरण प्रदान करने, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को सचिवालय में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (आई.ए.यू) के प्रतिनिधियों एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ एसोसिएशन की समस्याओं एवं सुझावों पर कार्यवाही किए जाने सम्बन्धी बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल नीतियां निर्धारित किए जाने के बावजूद उद्यमियों की कोई समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने आई.ए.यू द्वारा प्रदेश में एम.एस.एम.ई सेक्टर को बढ़ावा देने के साथ ही उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर त्वरित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने श्रम, उद्योग एवं सिडकुल, सीडा से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित रूप से उद्योग मित्र की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जिलास्तरीय अधिकारी उद्यमियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने श्रम, उद्योग एवं सिडकुल आदि उद्यमिता विकास से जुड़े जिलास्तरीय अधिकारियों के कार्य व्यवहार की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने उद्यमियों से अपेक्षा की कि वे समय-समय पर अपनी समस्याओं से विभागीय प्रमुखों को भी अवगत कराएं ताकि औद्योगिक विकास में तेजी आ सके। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों का ऊधम सिंह नगर की भांति मेरा सामाजिक दायित्व के तहत प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर में इस योजना के तहत 1100 स्कूलों को 528 स्कूलों में संयोजित कर उन्हें उद्यमियों द्वारा गोद लेकर इनमें परिवहन, स्मार्ट क्लास तथा अध्यापकों की संख्या दोगनी करने के साथ ही पढ़ाई का बेहतर वातावरण सृजित किया गया है। इसी प्रकार जनपद के 08 अस्पतालों को हाईटेक बनाया गया है। उन्होंने अन्य जनपदों में भी इस प्रकार के प्रयास करने की उद्यमियों से अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की मांग पर प्रत्येक जनपद में ईएसआई अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार व उधम सिंह नगर में ईएसआई हॉस्पिटल की स्वीकृति के लिए केन्द्रीय श्रम मंत्री से वार्ता करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों के व्यापक हित में ग्रिवांस कमेटी भी गठित की गई है। यहां भी वे अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, आनन्द वर्धन, सचिव नीतेश झा, सौजन्या, हरवंश चुघ, महानिदेशक उद्योग एल.फैनई, एमडी सिडकुल एस.ए मुरूगेशन के साथ ही आई.ए.यू से पंकज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अनिल गोयल, राजीव बैरी, एस.सी.मित्तल, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...