Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार कुंभ के लिए त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा प्लान, प्राइवेट अस्पताल भी करेंगे मदद
उत्तराखंड न्यूज़

हरिद्वार कुंभ के लिए त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा प्लान, प्राइवेट अस्पताल भी करेंगे मदद

हिल मेल ब्यूरो, हरिद्वार

कुंभ मेला 2021 की तैयारियों में जुटी त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सहायता देने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कुछ प्राइवेट अस्पतालों से भी संपर्क किया है। अधिकारियों ने हरिद्वार के तीनों सरकारी अस्पतालों की समीक्षा करने के बाद मेले में प्राइवेट अस्पतालों की भी मदद लेने का फैसला किया। हरिद्वार की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सरोज नैथानी ने ‘हिल मेल’ से विशेष बातचीत में बताया कि कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों लोगों को ध्यान में रखते हुए चोट, दर्द, बुखार, दस्त समेत इमर्जेंसी हालात के लिए तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कुंभ में आनेवाले लोग वैसे तो स्वस्थ होते हैं लेकिन हमें तैयार रहना पड़ता है कि समस्या किसी को भी हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हम दूसरे जिलों के अस्पतालों से स्टाफ को अगर मूव करना शुरू कर देंगे तो राज्य में चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में प्राइवेट अस्पतालों की मदद लेने का फैसला किया गया। सीएमओ ने कहा कि कुछ प्राइवेट अस्पताल सेवाभाव और कुछ ब्रांडिग के कारण मेले में आने के लिए राजी हुए हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि दूसरे जिलों की सेवाएं प्रभावित हुए बगैर कुंभ में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कुंभ मेले में मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को आउटसोर्सिंग के जरिए पूरा किया जाएगा। सीएमओ का कहना है कि प्रशासन ने एम्स ऋषिकेश के अलावा मैक्स, मेट्रो, फोर्टिस, कैलाश, मेदांता, सिक्स सिग्मा समेत कुछ प्राइवेट अस्पतालों से भी सहयोग लेने की योजना बनाई है। कुछ अस्पतालों ने तो सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया है। आंखों के प्राइवेट अस्पतालों को भी इस बाबत लेटर भेजा गया है।

4 आधुनिक जीवन रक्षक प्रणालियों से लैस एंबुलेंस समेत करीब 50 एंबुलेंस को मेले के समय तैनात किया जाएगा। इसमें वॉटर और मोबाइल एंबुलेंस भी शामिल होंगी। कुंभ मेला 2021 में श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त कुल 320 बेड की व्यवस्था की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...