Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहली बार सीएम त्रिवेंद्र आज पेश करेंगे उत्तराखंड का बजट 2020, जानें अजेंडे में क्या-क्या
उत्तराखंड न्यूज़

पहली बार सीएम त्रिवेंद्र आज पेश करेंगे उत्तराखंड का बजट 2020, जानें अजेंडे में क्या-क्या

हिल मेल ब्यूरो, गैरसैंण

उत्तराखंड सरकार आज अपना बजट 2020 पेश करने जा रही है। खास बात यह है कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित विधानसभा भवन में आयोजित सत्र में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश करेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के जून 2019 में निधन के बाद से यह कार्यभार भी सीएम के पास है।

महाकुंभ, रिवर्स पलायन पर होगा फोकस

बताया जा रहा है कि सरकार ने 53 हजार करोड़ का प्रबंध किया है। इस बजट पर राज्य समेत पूरे देश की नजर है क्योंकि इसी वित्तीय वर्ष में महाकुंभ का भी आयोजन होगा। उधर, पलायन रोकने के लिए मिशन मोड में काम कर रही त्रिवेंद्र सरकार इस बजट में रिवर्स पलायन को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

जैविक खेती और किसानों की आय

शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश के साथ ही जैविक खेती और किसानों की आय ये ऐसे कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जिस पर सरकार का फोकस रहने वाला है। सरकार की ओर से बताया गया है कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और कर्मचारियों के साथ हर वर्ग को शामिल करने की कोशिश की गई है।

राजस्व बढ़ाने की भी कोशिश

त्रिवेंद्र सरकार की पूरी कोशिश होगी कि पिछले तीन साल में जमीन पर उतरी योजनाओं को इस बजट के माध्यम से और रफ्तार दी जाए। सरकार इस बजट में राजस्व बढ़ाने के लिए एक रोडमैप भी राज्य की जनता के सामने रख सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...