सैन्य सेवाओं में मेडल पाने वाले उत्तराखंडियों को दी जाने वाली सम्मान राशि में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी

सैन्य सेवाओं में मेडल पाने वाले उत्तराखंडियों को दी जाने वाली सम्मान राशि में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी

सैन्य धाम कहे जाने वाले उत्तराखंड के वीर सैनिकों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को अपने बजट भाषण के दौरान इसकी घोषणा की। राज्य सरकार द्वारा सैन्य सेवाओं

सैन्य धाम कहे जाने वाले उत्तराखंड के वीर सैनिकों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को अपने बजट भाषण के दौरान इसकी घोषणा की। राज्य सरकार द्वारा सैन्य सेवाओं में मेडल प्राप्त करने वाले सैनिकों को दी जाने वाली राशि में  15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
राज्य सरकार ने परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त सैन्य अफसरों को दी जाने वाली राशि को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। अति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए दी जाने वाली राशि सात हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की गई है। विशिष्ट सेवा मेडल के लिए एक बार दी जाने वाली राशि 300 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये की गई है। राज्य सरकार ने एक नई श्रेणी भी बनाई है। सेना मेडल (विशेष सेवा) प्राप्त अफसरों और सैनिकों को अब एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
भारतीय सेना के सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट ने सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा के लिए राज्य सरकार की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न सैन्य बलों में सेवारत उत्तराखंड के सपूतों को अपनी तैनाती वाली जगहों पर काम को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
कुछ समय पहले राज्य सरकार की ओर से सैनिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा गया था कि वे अपने सैन्य आईकार्ड के जरिये मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में सीधे प्रवेश पा सकेंगे।
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this