गैरसैंण राजधानी की घोषणा पर जश्न, सीएम रावत ने कैबिनेट सहयोगियों संग खेली होली

गैरसैंण राजधानी की घोषणा पर जश्न, सीएम रावत ने कैबिनेट सहयोगियों संग खेली होली

हिल मेल ब्यूरो, गैरसैंण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को घोषित करने के बाद पहाड़ी क्षेत्र में होली कुछ दिन पहले ही आ गई है। कल सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की इस घोषणा के बाद से गैरसैंण में जश्न का माहौल है। आज विधानसभा परिसर

हिल मेल ब्यूरो, गैरसैंण

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को घोषित करने के बाद पहाड़ी क्षेत्र में होली कुछ दिन पहले ही आ गई है। कल सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की इस घोषणा के बाद से गैरसैंण में जश्न का माहौल है। आज विधानसभा परिसर में सीएम ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ मिलकर होली खेली। जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के लाखों लोगों के मन की मुराद पूरी करने के लिए सीएम का शुक्रिया अदा किया। उन्हें माला पहनाई गई और फिर अबीर-गुलाल का दौर शुरू हुआ, जो काफी देर तक चलता रहा।

(विधानसभा परिसर में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री।)

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गुरुवार को भराड़ीसैण, गैरसैंण में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ होली खेली।

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी होली मिलन का आयोजन किया। होली मिलन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्थानीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम भी होली के रंगों में सरोबार दिखे। उन्होंने कैबिनेट के सहयोगियों का हाथ पकड़े झूमकर खुशी का इजहार किया।

(गैरसैंण को राजधानी घोषित करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सीएम का धन्यवाद किया।)

दरअसल, गैरसैंण को राजधानी बनाने की घोषणा से पहाड़ के लोगों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता भी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्पपत्र में भी इसका वादा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के बाद देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंडवासी बधाई दे रहे हैं।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/197603061343376/

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड राज्य की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों का विकास एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राज्य आन्दोलनकारियों एवं प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के बाद जनता में कितना उत्साह है, यह इससे साबित होता है कि बड़ी संख्या में लोग गैरसैंण पहुंचकर एक दूसरे को होली के रंग लगा रहे हैं।

(विधानसभा परिसर में गैरसैंण के लोगों ने मनाया जश्न)

नवनिर्मित विधानसभा भवन परिसर में आज का नजारा होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा था। सीएम के साथ परिसर में मौजूद हर शख्स थिरकने लगा। लोगों ने कहा कि सीएम ने उत्तराखंड खासतौर से गैरसैंण के लोगों को होली से पहले ही होली का जश्न मनाने का मौका दिया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/विधायक वंशीधर भगत का भी स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this