हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली कलावती देवी को भी अपनी कहानी साझा करने का मौका मिला है। उन्होंने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं जिस जगह पर रहती थी, वहां हर तरफ गंदगी ही गंदगी थी। लेकिन दृढ़ विश्वास था कि स्वच्छता के जरिए हम इस स्थिति को बदल सकते हैं। लोगों को समझाने का फैसला किया। शौचालय बनाने के लिए घूम-घूमकर एक-एक पैसा इकट्ठा किया।
उन्होंने मुश्किलें तमाम थी लेकिन आखिरकार सफलता हाथ लगी। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने में थोड़ा समय जरूर लगा लेकिन मुझे पता था कि अगर लोग समझेंगे तो काम आगे बढ़ जाएगा। शुरुआत में 1-2 साल तक लोगों को समझाना पड़ा लेकिन जब लोगों को बात समझ में आई तो चीजें आसान होती गईं। मेरा अरमान पूरा हुआ, स्वच्छता को लेकर मेरा प्रयास सफल हुआ। हजारों शौचालय बनवाने में हमें सफलता मिली है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1236585661475373058?s=20
#SheInspiresUs के साथ उन्होंने कहा कि देश की बहन, बेटी और बहुओं को मेरा यही संदेश है कि समाज को आगे ले जाने के लिए ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं होता इसलिए बाहर निकलिए। अगर कोई कड़वी भाषा बोलता है तो उसे बोलने दीजिए। अगर अपने लक्ष्य को पाना है तो पीछे मुड़कर नहीं देखा करते हैं।


Leave a comment