Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में जमकर खेली जा रही होली, CM रावत ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में जमकर खेली जा रही होली, CM रावत ने दी शुभकामनाएं

holi celebration in uttarakhand

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

कोरोना वायरस के सामने आ रहे मामलों के बावजूद उत्तराखंड में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रंग खेला जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर भले ही लोग कम दिख रहे हों पर घरों की छतों और आंगन में जमकर होली खेली जा रही है। अबीर-गुलाल और रंगों में रंगे चेहरे पहचाने नहीं जा रहे हैं। गुझिया की मिठास त्योहार का आनंद बढ़ा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम रावत ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ‘भगवान बदरी-केदार से प्रार्थना है कि यह रंगों का त्यौहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लाएं।’ गौरतलब है कि वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड के राजभवन में आज होली मिलन भी आयोजित नहीं किया जाएगा।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/a.630435873643604/3145555565464943/?type=3&theater

 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी प्रदेश और देश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 नॉवल कोरोना वायरस की रोकथाम और इससे बचाव के लिए लोगों को भीड़ में इकट्ठा नहीं होने की सलाह को देखते हुए राजभवन देहरादून में इस वर्ष 14-15 मार्च को प्रस्तावित वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

वसंतोत्सव के प्रति प्रदेशभर के पुष्प उत्पादकों और पुष्प प्रेमियों में उत्साह रहता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह निर्णय अपरिहार्य है। इन्हीं कारणों से इस वर्ष राजभवन में होली मिलन भी आयोजित नहीं किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...