Home उत्तराखंड न्यूज़ सशक्त बन रहा उत्तराखंड का किसान, 7 लाख से ज्यादा को 485 करोड़ का भुगतान
उत्तराखंड न्यूज़

सशक्त बन रहा उत्तराखंड का किसान, 7 लाख से ज्यादा को 485 करोड़ का भुगतान

over-7 lakh farmers of uttarakhand got 485 crores

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत काफी फायदा हुआ है। अब तक राज्य के 8.87 लाख किसानों में से 7.20 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को 485 करोड़ की मदद राशि दी चुकी है। यह आंकड़ा अपने आप में किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के सफल प्रयास की कहानी कह रहा है।

बताया गया है कि राज्य में सबसे ज्यादा हरिद्वार के किसानों को इसका लाभ मिला है। आपको बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन पर काम कर रही है। इसमें उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार बढ़-चढ़ कर योगदान कर रही है। जनवरी 2020 तक इस योजना के तहत राज्य के 7,19,644 किसानों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त दी जा चुकी है। कुछ और लघु व सीमांत किसान हैं, जिनके आवेदन प्रक्रिया में हैं।

कुछ आवेदन ऐसे हैं, जिसमें किसानों की जानकारियों में गलतियां पता चली हैं। कुछ के आधार कार्ड सही नहीं लिखे गए हैं तो कुछ में बैंक का आईएफस कोड नहीं लिखा गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जिलाधिकारियों से किसानों के आवेदनों में त्रुटियों को ठीक कराने को कहा है। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी।

अगर जिलेवार किसानों की संख्या और मिली राशि के देखें तो रुद्रप्रयाग में 31681 किसानों को 20.94 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी तरह से टिहरी के 88499 किसानों को 60.03 करोड़, यूएस नगर के 72731 किसानों को 50.88 और उत्तरकाशी के 47638 किसानों को 33.17 करोड़ की मदद मिली है।

राज्य के दूसरे जिलों में क्रमश: अल्मोड़ा में 83971 किसानों को 55.48 करोड़,  देहरादून में 46636 किसानों को 32.52 करोड़ रुपये, हरिद्वार में 98462 किसानों को 62.06 करोड़ वहीं,  नैनीताल में 46826 किसानों को 29.95 करोड़ मिले हैं। पौड़ी के 53011 किसानों को 36.66 करोड़, पिथौरागढ़ के 51208 किसानों को 36.29 करोड़, बागेश्वर के 26798 किसानों को 17.94 करोड़, चमोली के 40462 किसानों को 28.55 करोड़ और चंपावत के 31721 किसानों को कुल 21.28 करोड़ की धनराशि मिली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...