हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। गुरुवार शाम उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।
89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत फरवरी में भी डिहाइड्रेशन से बिगड़ गई थी। तब उन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट स्थित स्वामीराम हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें लो बीपी की समस्या है। कुछ दिन बाद तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


Leave a comment