Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना: त्रिवेंद्र सरकार का ऐलान, 31 मार्च तक 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद
उत्तराखंड न्यूज़

कोरोना: त्रिवेंद्र सरकार का ऐलान, 31 मार्च तक 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

coronavirus in india uttarakhand government closed school till 12th

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड के युवा स्पोर्ट्स में लगातार सफलताएं हासिल कर रहे हैं। गुलमर्ग में पहले खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो युवाओं ने बाजी मारी है। कुमारी महक कवाण ने दो स्वर्ण पदक एवं अनुज भुजवाण ने एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फेसबुक पोस्ट कर प्रदेश के युवाओं के शानदार प्रदर्शन पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के लोग भी इन युवाओं के प्रदर्शन से खुश हैं। लोग सोशल मीडिया पर इनकी तारीफ कर रहे हैं।

इस बीच, एडवेंचर स्पोर्ट्स को लेकर अच्छी खबर है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी एक बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और आईएमएफ के सहयोग से 16-17 मार्च को स्पोर्ट क्लाइंबिंग में ट्रेनिंग और टैलंट हंट आयोजित किया जा रहा है।

इस ट्रेनिंग अभियान में 14 से 18 तथा 19 से 25 साल आयु वर्ग की बालक, बालिकाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स के गुर सीखने का मौका मिलेगा। यानी लड़के या लड़की की उम्र 14 से 25 के बीच है तो आप नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन www.nimindia.net या फोन पर 7579058811, 7060717717 सौरभ सिंह के पास अपना पंजीकरण 15 मार्च 2020 तक करा सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...