Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना से घबराएं नहीं उत्तराखंड के लोग, CM रावत ने बताया पुख्ता प्लान
उत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से घबराएं नहीं उत्तराखंड के लोग, CM रावत ने बताया पुख्ता प्लान

cm trivendra rawat shared information on coronavirus

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गई है। 2 लोगों की जान जा चुकी है पर अच्छी खबर यह है कि 10 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो गए हैं। उत्तराखंड में फिलहाल कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश सरकार लगातार एहतियात बरत रही है। स्कूलों में छुट्टी के साथ होटलों को अलर्ट कर दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को जागरूक करने के लिए कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की जानकारी साझा की है। सीएम द्वारा फेसबुक पर साझा की जानकारियां इस प्रकार से हैं-

  1. सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बड़ा कदम उठाते हुए इस रोग को महामारी घोषित किया है।
  2. सरकार ने उत्तराखंड एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेग्यूलेशन एक्ट – 2020 को लागू करने का निर्णय लिया है।
  3. सरकार के पास कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी प्रकार के अधिकार होंगे।
  4. सभी स्कूल, काॅलेज, सिनेमाघर को 31 मार्च 2020 तक बंद रखा जाएगा। केवल मेडिकल काॅलेज ही खुले रहेंगे।
  5. एक स्थल पर एकत्र होने से रोका जाएगा। अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत 01 माह से 06 माह के कारावास का प्रावधान किया गया है।
  6. कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य के पास पर्याप्त संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध हैं।
  7. शासकीय मेडिकल काॅलेज में सृजित पदों के सापेक्ष 11 माह के लिए 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त पदों की स्वीकृति होगी।
  8. डॉक्टरों की अस्थाई भर्ती को मिली अनुमति।
  9. स्वास्थ्य विभाग में रिक्त नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की अनुमति होगी।
  10. आईसोलेशन वार्ड, आईसीयू तैयार, उपकरण, दवा आदि के लिए ₹50 करोड़ का फंड तैयार किया गया है।
  11. भविष्य में कोरोना की तीव्रता बढ़ने पर प्रीफेब्रिकेटेड 100 बेड का हाॅस्पिटल तैयार किया जाएगा।
  12. निजी भवन, चिकित्सा ईकाई भवन को जरूरत पड़ने पर अस्पताल बनाया जाएगा।
  13. आपात स्थिति से निपटने के लिए 140 विभागीय एम्बुलेंस को एलर्ट पर रखा गया है।
  14. बसों में सेनिटेशन (साफ-सफाई) के लिए निगम एवं प्राइवेट ऑपरेटर व्यवस्था करेंगे।
  15. 104 हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया गया है।
  16. सभी होटल व्यवसायियों को एडवाइजरी जारी की गई है।
  17. ग्राम सभाओं, आशा कार्यकत्रियों को भी अभियान में जोड़ा जाएगा।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – August 2026

HillMail Aug 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...