हिल-मेल ब्यूरो, रुद्रपुर
भारतीय सेना में अपना भविष्य बनाने की चाहत रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए रेनबो पब्लिक स्कूल और एसएसबी श्योर शॉट एकेडमी द्वारा रुद्रपुर में रेनबो स्योर शॉट एकेडमी की स्थापना की जा रही है। एपेक्स इंस्टीट्यूट में 15 मार्च को वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ करेंगे।
मेजर जनरल (रिटा.) वीपीएस भाकुनी (बीसीएमसीईओ) एसएसबी (सर्विस सलेक्शन बोर्ड) बेंगलुरू में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इस एकेडमी में उनके निर्देशन में 100 युवाओं को 18 महीने में ट्रेनिंग दी गई, जो अब सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
रेनबो श्योर शॉट एकेडमी के अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन (रिटा.) विनोद मलिक ने बताया का इस एकेडमी का इंफ्रास्ट्रक्चर सभी भारतीय संस्थान से ज्यादा बेहतर होगा। इसमें प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस एकेडमी में 12-12 दिन के तीन पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे, जो प्रत्येक महीने की क्रमशः एक, 11 तथा 21 तारीख को शुरू किए जाएंगे।
ग्रुप कैप्टन मलिक ने समाज सेवा और उत्तराखंड के युवाओं को सुनहरे भविष्य के लिए इस एकेडमी की स्थापना की है। इसमें युवाओं को उत्तम प्रशिक्षण दिलाकर भारतीय सेना में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड से भारतीय सेना में हर साल हजारों युवा भर्ती होना चाहते हैं। लेकिन सही प्रशिक्षण न मिलने से वे चयन प्रक्रिया में विफल हो जाते हैं। उन युवाओं को सही एवं उत्तम तकनीकी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें।


Leave a comment