Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश अंडमान-निकोबार में कोरोना से निपटने को कैसे हैं इंतजाम, राजेंद्र सिंह ने लिया जायजा
देश-विदेश

अंडमान-निकोबार में कोरोना से निपटने को कैसे हैं इंतजाम, राजेंद्र सिंह ने लिया जायजा

arrangements-to-deal-with-corona-in-andaman-and-nicoba

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य राजेंद्र सिंह ने 16 मार्च को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा किया और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जीबी पंत अस्पताल में संक्रमित लोगों के लिए तैयार किए गए आइसोलेशन वॉर्ड का भी जायजा लिया।

इसके बाद वह अंडमान और निकोबार कमांड हॉस्पिटल, INHS धन्वंतरि भी गए जहां उन्हें कोरोना से पीड़ित व्यक्ति की पहचान, आइसोलेशन और क्वारंटाइन से संबंधित जानकारी दी गई। वह कमांड अस्पताल द्वारा तैयार किए गए 10 बेड के आइसोलेशन वॉर्ड में भी गए।

(उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान एनडीएमए सदस्य राजेंद्र सिंह)

राजेंद्र सिंह ICMR-RMRC, डॉलीगंज लैबोरेटरी भी गए जिसे मंत्रालय द्वारा संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच के लिए तैयार किया गया है। RMRC के निदेशक ने उन्हें कोविड-19 के सैंपल की जांच करने की पूरी प्रक्रिया बतलाई। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की श्री राजेंद्र सिंह ने प्रशंसा की।

इस दौरान तटरक्षक बल के पूर्व डीजी और एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी से भी मुलाकात की। दोनों के बीच आपदा से बचने की तैयारियों और प्रतिक्रिया प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles