कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। प्रख्यात लोकगायक, गीतकार गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने एक संदेश जारी कर लोगों से सरकार और प्रशासन की हिदायत का पालन करने और अपने घरों में रहने की अपील की है। अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर ‘हतजौड़े संदेश’ शीर्षक से जारी एक वीडियो में नरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़वाली भाषा में अपील की है कि जीवन रक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। हमारी पुरानी कहावतों में भी स्वास्थ्य को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है। जीवन रक्षा सबसे पहले, बाकी काम उसके बाद।
नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा है अपने संदेश में कहा है कि इस बीमारी से लड़ने में हमारी सोच जितनी पॉजिटिव होगी, हमारे इस संक्रमण से टेस्ट भी उतने ही नेगेटिव आएंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घर में परिवार के साथ बिताएं और अपना ध्यान रखें।
वीडियो साभार – NARENDRA SINGH NEGI -OFFICIAL CHANNEL
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद देश के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया। उसके बाद उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। हालांकि रविवार के सफल जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को लोगों के रवैये में लापरवाही दिखाई दी और तमाम अपीलों के बावजूद लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। इसके बाद कुछ राज्यों ने कर्फ्यू लगा दिया है।
यह भी पढ़ें – फिर कोई बड़ा ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लोगों से अपील की है कि वे घर पर रहें और स्वतः कर्फ्यू का पालन करें अन्यथा सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें – लॉकडाउन नहीं मान रहे लोग, उत्तराखंड में भी लग सकता है कर्फ्यू


Leave a comment