Home स्पेशल अखबार से कोरोना? बॉलीवुड ऐक्टर हेमंत पांडे और हिमानी शिवपुरी ने कही बड़ी बात
स्पेशल

अखबार से कोरोना? बॉलीवुड ऐक्टर हेमंत पांडे और हिमानी शिवपुरी ने कही बड़ी बात

hemant pandey & himani shivpuri

अखबार को लेकर फैली अफवाह पर अब फिल्म जगत की दो जानीमानी हस्तियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की है कि जानकारी और खासतौर से कोरोना वायरस को लेकर ताजा खबरों के लिए अखबार जरूर पढ़ें। आप भी सुनिए और समझिए कि ऐक्टर हेमंत पांडे और ऐक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी क्या कह रही हैं।

अखबार पढ़ने या छूने से कोरोना फैलने की अफवाह अपने देश में जंगल की आग की तरह फैल गई है। केंद्रीय मंत्रियों, लेखक रस्किन बॉन्ड के बाद अब फिल्म जगत की हस्तियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों में न आएं और कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी और खबरों के लिए अखबार पढ़ें। जानेमाने ऐक्टर हेमंत पांडे ने एक वीडियो संदेश में अपने अंदाज में कहा कि इन दिनों वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, फेसबुक यूनिवर्सिटी और सोशल मीडिया हायर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि अखबार पढ़ने से कोरोना वायरस घर में आ जाता है। यह सरासर झूठ है।

 

ऐक्टर हेमंत ने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि अखबार से कोरोना नहीं फैलता है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की अपनी प्रतिष्ठा होती है, जो वर्षों के बाद बनती है। अखबार के लोग अपनी गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए हुए हैं। ऐसे में आपको समझने की जरूरत है कि अखबार से कोरोना नहीं फैलता है। अपने रूटीन के हिसाब से पहले की तरह ही अखबार पढ़ें और जानकार बनें।

उधर, ऐक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने अपने संदेश में कहा है कि आप सभी अपने घर में ही रहें क्योंकि इस समय की यही मांग है। इससे आप सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी सेफ रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को डर है कि शायद अखबार के द्वारा कोरोना वायरस उनके घर में आ जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कह दिया है कि पेपर के जरिए कोरोना नहीं फैलता है।

 

पढ़ें- पीएम ने मांगे 9 मिनट, प्रसून जोशी ने साझा की कविता… दीपक हूं मैं लालायित हूं

जो लोग अफवाह के कारण अखबार छूने से डर रहे हैं, ऐसे लोगों से हिमानी ने कहा कि इतने पर भी अगर आपको डर लगता है तो आप दूसरे सामानों की तरह अखबार पर भी अल्कोहल बेस्ड स्प्रे कर दें तो आपका डर खत्म हो जाएगा। यह समय एहतियात बरतने का है। अखबार और दूसरे मीडिया के लोग बाहर रहकर हमें सच्ची खबरें पहुंचा रहे हैं। ये सभी मीडिया, पुलिस और डॉक्टरों का सम्मान कीजिए। चाय के साथ अखबार जरूर पढ़ें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...