Home स्पेशल कोरोना से जंग में स्वामी परमात्मानंद का संदेश, दीये जलाकर 9 मिनट करें सामूहिक प्रार्थना
स्पेशल

कोरोना से जंग में स्वामी परमात्मानंद का संदेश, दीये जलाकर 9 मिनट करें सामूहिक प्रार्थना

हिंदू धर्म के कई संतों ने वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों से 9 मिनट के महाअभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। हिंदू धर्म आचार्य सभा के महासचिव स्वामी परमात्मानंद ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सामूहिक रूप से हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करें।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष अपील पर आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरा देश दीये जलाकर एकजुटता का प्रदर्शन करेगा। देश भर के हर हिस्से से धर्मगुरुओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। हिंदू धर्म आचार्य सभा के महासचिव स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि 9 मिनट दीप जलाने के पीएम मोदी के संदेश का अभी देशवासियों को पालन करना चाहिए। अभी तक के प्रयासों से हमारे देश ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के हालात को देखिए और उसकी जब भारत से तुलना करते हैं तो स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कोरोना के असर से भारत काफी कम प्रभावित हुआ है। इसका कारण हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सही समय पर लिया गया ऐक्शन है और पूरी सरकारी मशीनरी जिसने लोगों की परेशानियों को कम करने में बेहतरीन काम किया है।

यह भी देखें – …जो गुरु से मिला उसे लोगों में बांट रहे पीएम मोदी: स्वामी परमात्मानंद

 

 

स्वामी जी ने कहा कि सभी धर्मों- हिंदू, जैन, सिख, ईसाई, मुस्लिम सभी में सामूहिक प्रार्थना का महत्व है। जब समूह में प्रार्थना की जाती है तो ईश्वर आशीर्वाद देते हैं। आइए, 5 अप्रैल 2020 की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीया जलाएं और समस्त भारतीय प्रार्थना करें कि हे प्रभु जिस प्रकार से दीया जलने से अंधकार खत्म होता है, उसी प्रकार से हमारे देश से कोरोना को दूर करें। आप हमारी रक्षा करें और इस देश में समृद्धि और शांति बनी रहे। ऐसा संकल्प कर हम दीया जलाएं। अंधकार दूर होने के साथ-साथ देश में कोरोना भी दूर हो। ऐसी सामूहिक प्रार्थना करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...