देहरादून के आसमान में उड़ रहे ड्रोन, लॉकडाउन में बेवजह बाहर निकले तो पुलिस लेगी खबर

देहरादून के आसमान में उड़ रहे ड्रोन, लॉकडाउन में बेवजह बाहर निकले तो पुलिस लेगी खबर

देश में कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़कर 3 हजार से ऊपर हो गई है। 77 लोगों की जानें जा चुकी हैं और इस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है लेकिन अब भी कुछ लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। ऐसे में देहरादून में पुलिस ने अब ड्रोन तैनात कर दिए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर के बाहर निकलने से मना किया गया है। हालांकि कुछ लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने बस्तियों के ऊपर से नजर रखने के लिए ड्रोन तैनात कर दिए हैं। इसके जरिए हर गली, चौराहे, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है जिससे लोगों को बाहर निकलने से रोका जा सके। दरअसल, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि #lockdown के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से रेलवे पटरी, जंगल के रास्ते, प्रदेश की सीमा में दाखिल होने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों की भीड़ जमा न हो इसकी भी निगरानी की जा रही है।

आपको बता दें कि तबलीगी जमात के दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम ने पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ा दी है। देहरादून में घनी आबादी वाले भगत सिंह कॉलोनी एवं कारगी ग्रांट क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है। निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमात के 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस इलाके के लोग क्षेत्र से बाहर नहीं आ पाएंगे। हालांकि आवश्यक सामानों की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट क्षेत्र में करीब 20 हजार लोग रहते हैं। आसपास के इलाके मिला दें तो यह आकंड़ा दोगुने से भी ज्यादा बैठता है। इस इलाके पर भी ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this