Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून अब भी नहीं मान रहे लोग, एक दिन में उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने वाले 292 गिरफ्तार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

अब भी नहीं मान रहे लोग, एक दिन में उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने वाले 292 गिरफ्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन है पर कुछ लोग अब भी हालात की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस न सिर्फ ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर रही है बल्कि चालान भी कट रहे हैं। अकेले रविवार को प्रदेश में 128 मुकदमे दर्ज किए गए और 292 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि तबलीगी जमात के लोगों के चलते राज्य में बढ़े मरीजों के कारण प्रशासन और भी अलर्ट है। देहरादून के भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है। यहां 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। देहरादून में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी तैनात कर दिए हैं, जो लगातार आसमान में उड़ रहे हैं।

वहीं, उत्तराखंड में कुल दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़कर 912 हो गई है जबकि कुल 3660 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 11,411 वाहनों के चालान और 3,139 वाहन सीज हो चुके हैं।

पढ़ें- लॉकडाउन में देहरादून में आसमान से नजर रख रही पुलिस

गढ़वाल क्षेत्र की बात करें तो पुलिस ने रविवार को 14 लोगों के चालान किए, जबकि 6 वाहन सीज किए। उत्तरकाशी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 12 लोगों के चालान किए गए। हरिद्वार में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक शहर में घूमने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 27 वाहनों के चालान किए और 19 वाहन सीज किए।

हालांकि लॉकडाउन में बैंक कर्मचारियों के लिए कोई टेंशन नहीं है। बैंक कर्मी अपने नजदीकी थाने से पास बनवा सकते हैं। पास में बैंक कर्मियों के आने-जाने के समय, स्थान और इस्तेमाल किए जा रहे वाहन का विवरण अंकित होगा।

लॉकडाउन में देहरादून में फंसे लोगों के लिए जिला प्रशासन ने जिले में 24 राहत शिविर बनाए हैं। इस समय शिविरों में 536 लोग रह रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...