Home स्पेशल हंस फाउंडेशन में भी प्रकाश उत्सव, माताश्री मंगला ने जलाए दीपक
स्पेशल

हंस फाउंडेशन में भी प्रकाश उत्सव, माताश्री मंगला ने जलाए दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए हंस फाउंडेशन में भी स्पेशल दिवाली मनाई गई। माता श्री मंगला ने खुद दीये जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देशवासियों के साथ एकजुटता दिखाई। इसके साथ ही उन योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया जो दिन-रात लोगों की सेवा कर रहे हैं।

5 अप्रैल को रात 9 बजे माता श्री मंगला के नेतृत्व में हंस फाउंडेशन के लोगों ने दीये जलाए और इस संकट की घड़ी में देशवासियों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि देश का प्रमुख दानदाता समूह हंस फाउंडेशन लॉकडाउन के समय गरीबों और असहायों की मदद के लिए लगातार राहत पहुंचा रहा है।

 

माता श्री मंगला जी और भोले जी महाराज के फाउंडेशन की ओर से पिछले 15 दिनों से लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद की जा रही है। इसके लिए माता मंगला जी के निर्देश पर उत्तराखंड में ऑपरेशन नमस्ते चलाया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...