दुश्मन से लोहा लेते उत्तराखंड के दो जवानों समेत 5 शहीद, घुसपैठ करते 5 आतंकी ढेर

दुश्मन से लोहा लेते उत्तराखंड के दो जवानों समेत 5 शहीद, घुसपैठ करते 5 आतंकी ढेर

कोरोना वायरस से पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। रोज बड़ी संख्या में मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन इस हालात में भी वह कश्मीर को लेकर अपने नापाक अजेंडा चला रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की तो सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। हालांकि दुश्मन से लोहा लेते हमारे 5 जवान भी शहीद हो गए।

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई लेकिन पहले से अलर्ट भारतीय फौज ने इसे नाकाम कर दिया। केरन सेक्टर में पाकिस्तान से भेजे गए 5 आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया।

हालांकि मुठभेड़ में भारत के पांच जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में उत्तराखंड के हवलदार देवेंद्र सिंह और अमित कुमार शामिल हैं। हिमाचल के सूबेदार संजीव कुमार और बाल कृष्ण तथा राजस्थान के छतरपाल सिंह ने भी देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

अमित पौड़ी के रहने वाले थे, घर में उनकी दो बड़ी बहनें और मां हैं। अमित की अक्टूबर में शादी होने वाली थी।

बताया जाता है कि रविवार तड़के केरन में तैनात जवानों ने आतंकियों को घुसपैठ करते देखा और उन्हें रोका गया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पांच आतंकी मार गिराए। इस दौरान ऑपरेशन में 5 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें सेना के अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पांचों जवानों ने दम तोड़ दिया।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/a.630435873643604/3235314613155704/?type=3&theater

सुरक्षाबलों की कई टीमें इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं। सेना ने कहा है कि घायल जवानों को निकालने में खराब मौसम बाधा बना। बता दें कि 24 घंटे में कुल 9 आतंकी मारे गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उत्तराखंड के दो वीर जवान देवेंद्र सिंह (रुद्रप्रयाग) और अमित कुमार (पौड़ी गढ़वाल) की शहादत को कोटि-कोटि नमन करता हूं। सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं।’

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this