Sunday , 6 September 2026
Home देश-विदेश बेवजह गोलाबारी पर पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारी तबाही का देखें वीडियो
देश-विदेश

बेवजह गोलाबारी पर पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारी तबाही का देखें वीडियो

दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी फौज ने घुसपैठियों को भेजने की कई कोशिशें कीं, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को पाक सेना ने अकारण सीजफायर का उल्लंघन किया। नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ आतंकी लॉन्च पैड पर गतिविधियां बढ़ती देख भारतीय सेना ने सीमित कार्रवाई का फैसला किया और पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया।

ड्रोन से भारतीय सेना ने पाक के आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने का वीडियो भी जारी किया है। आपको बता दें कि ये वही जगह है जहां पिछले दिनों घाटी में घुसने की कोशिश कर रहे 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स के जवानों ने ढेर कर दिया था लेकिन जवाबी कार्रवाई में मां भारती के पांच सपूत भी वीरगति को प्राप्त हो गए थे। आखिरकार शुक्रवार को सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों को देख भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने दुश्मन के ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। आतंकियों के इस्तेमाल वाले गोला-बारूद भी सेना ने तबाह कर दिए हैं। शुक्रवार के ऑपरेशन में बोफोर्स तोपों का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा था। दरअसल, पाकिस्तान की यह फितरत है कि वह एक तरफ अकारण गोलीबारी करता है और उसकी आड़ में घुसपैठियों को सीमा पार कराने की कोशिश करता है।

यह भी देखें – दुश्मन से लोहा लेते उत्तराखंड के दो जवानों समेत 5 शहीद, घुसपैठ करते 5 आतंकी ढेर

उधर, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसे शुक्रवार को भारतीय सेना के ऐक्शन के समय का बताया जा रहा है। हालांकि ‘हिल-मेल’ इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

https://twitter.com/bababanaras/status/1248593054757355520?s=20

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles