Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में भी खूब जले दीपक, पीएम के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने लिखी विशेष कविता
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

उत्तराखंड में भी खूब जले दीपक, पीएम के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने लिखी विशेष कविता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ बजे पूरे देश में एक साथ दीपक जलाए गए। लोगों ने दीपक जलाकर कोरोना के संक्रमण के खिलाफ अपनी सामूहिक एकजुटता का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी की अपील का व्यापक असर दिखा और लोगो ने अपने घरों में प्रकाशोत्सव मनाया। रात के ठीक नौ बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दीं और अपने घरों की बालकनी, गेटों पर दीपक जलाने शुरू कर दिए। देश में एक साथ करोड़ों हाथों में मोबाइल फोन की फ्लैश लाइटें भी रोशन हुईं। कई जगह लोगों ने पटाखे भी छोड़े। घरों-मंदिरों से रात नौ बजे शंख, घंटे-घड़ियाल बजने की आवाजें गूंजती रहीं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोककल्याण मार्ग में दीपक जलाया।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सलाकार और उत्तराखंड के सपूत भास्कर खुल्बे ने एक विशेष कविता लिखी है।

आज दीवाली का नवल रुप,
है वह लक्ष्मण रेखा वाली।
दीप तेल बाती सहेज लो,
अभी नव रोशनी बिखेरनी है आली।
मन केंद्रित हो ध्यानबद्ध रहे,
आराधना में हमारे हो महाकाली।
संहार हो निगोड़े इस वायरस का,
संगठित भारत हो और शक्तिशाली।

– भास्कर खुल्बे, सलाहकार प्रधानमंत्री

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सीएम आवास में दीपक जलाए और कोरोना के खिलाफ भारतवासियों की एकजुटता प्रदर्शित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संघर्ष में इससे अवश्य ही हम सभी का उत्साह बढ़ेगा। पूरे देश ने जिस संयम और एकजुटता का परिचय दिया है, वह प्रेरणादायक है। हम अपने आत्मबल की शक्ति से कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में जरूर जीतेंगे। बस हमें निराश नहीं होना है, धैर्य और संयम बनाए रखना है, घर पर रहना है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना है। राज्य के मैदानी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में लोगों ने दीपक जलाए और कोरोना के खिलाफ अपने प्रण का प्रदर्शन किया। देश भर में कोरोना संक्रमण के चलते 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। उत्तराखंड में अभी तक कोरोना संक्रमण के 26 मामले सामने आ चुके हैं।

 

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/916201038821125/

 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक जलाकर भारतीयों की एकजुटता प्रदर्शित की।

प्रधानमत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर देश की जनता से अपील की थी कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे से 9 मिनट तक अपने घरों की लाइट बंद कर दें और बालकनी या दरवाजे पर दीपक, कैंडल जलाएं। उन्होंने यह भी कहा था कि आप अपने मोबाइल की टॉर्च भी जला सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसा करने से संकट के इस समय में देश में एकजुटता की भावना प्रबल होगी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...