उत्तराखंड में एक जमाती की गलती से 54 लोगों की जान पर बना खतरा

उत्तराखंड में एक जमाती की गलती से 54 लोगों की जान पर बना खतरा

देश और उत्तराखंड के जो लोग अब भी कोरोना वायरस के खतरे को नहीं समझ रहे हैं। उन्हें यह स्टोरी जरूर पढ़नी चाहिए। कैसे रुड़की में तबलीगी जमात के एक सदस्य का अलवर से आना 50 से ज्यादा लोगों की जान को मुश्किल में डाल दिया। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इन लोगों को क्वारंटीन करना पड़ा है।

तबलीगी जमात के दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम ने देश की एक बड़ी आबादी को संकट में डाल दिया है। कुछ लोग तो क्वारंटीन किए गए और कुछ इस खौफ में हैं कि कहीं उन्हें तो संक्रमण नहीं हुआ। उत्तराखंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां रुड़की में अलवर से लौटे एक जमाती की लापरवाही से एक, दो नहीं पूरे 54 लोगों की जान खतरे में डाल दी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को इन सभी लोगों को क्वारंटीन करना पड़ा है।

रुड़की मामले में लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय टीम ने तबीयत खराब होने के बावजूद युवक को घर भेज दिया था, जिससे आगे खतरा बढ़ गया। आसपास के लोगों की मानें तो वह युवक 45 मिनट तक घर पर रहा। वह नहाया और नाश्ता भी किया। इसी दौरान 54 लोग उसके संपर्क में आ गए।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित उन्हें चकमा देकर अपने घर भाग गया। बताते हैं कि रुड़की के पनियाला गांव का रहने वाला युवक अलवर गया था। 31 मार्च को युवक जमात से लौटकर नारसन बॉर्डर पहुंचा। यहां से उसके भाई और बुआ के बेटे कार से उसे गांव ले आए।

पढ़ें- अकेले रविवार को उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने वाले 292 लोग गिरफ्तार

युवक के गांव पहुंचने पर गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। टीम ने युवक का चेकअप किया। युवक ने बताया था कि उसकी तबीयत खराब है, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि वह घर जाए और परिजनों से अलग रहे। जरूरत पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराएंगे। घर पहुंचकर युवक नहाया, लोगों के बीच बैठकर नाश्ता किया।

बताते हैं कि करीब 45 मिनट बाद अचानक एंबुलेंस आई और युवक को अस्पताल ले गई। शनिवार को युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बने हालात पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जांच से छुपने वाले तबलीगी जमात के लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this