Home उत्तराखंड न्यूज़ डीजीपी की चेतावनी का असर, खुद सामने आने लगे हैं जमाती
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरदेहरादून

डीजीपी की चेतावनी का असर, खुद सामने आने लगे हैं जमाती

tablighi jamaat inside doon hospital

डीजीपी रतूड़ी ने जमातियों को 6 अप्रैल तक की समयसीमा देकर कहा था कि इसके बाद मरकज से लौटने की जानकारी छुपाने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड में डीजीपी अनिल रतूड़ी के कड़ी चेतावनी के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में गए लोग सामने आने लगे हैं। देहरादून में दिल्ली हजरत निजामुद्दीन मरकज के चार जमाती देहरादून आए थे। जिनमें से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन चारों को क्वारंटीन किया गया है। उक्त चार जमाती 10 मार्च से 20 मार्च तक देहरादून स्थित अपने घर पर रहे। 20 मार्च को देहरादून में 64 लोगों से मुलाकात की और उत्तराखंड से चले गए। अब इन सभी 64 लोगों को होम क्वारंटीन जा रहा है। इसके साथ ही इनसे यह जानकारी ली जा रही है कि इस दौरान ये किस-किस के संपर्क में आए। इनकी मेडिकल जांच भी की जाएगी। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

उधर, डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत घनी आबादी वाले क्षेत्र केशवपुरी बस्ती के अलावा झबरावाला को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन कर दिया है। इन जगहों पर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस व पीएसी का पहरा बिठा दिया गया है। इन जगहों पर दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से देर रात यह कदम उठाया था। इलाके को लॉकडाउन कर सेनिटाइज भी किया जा रहा है। अग्रिम आदेशों तक क्षेत्र में कोई अंदर बाहर नहीं आ सकेगा। इसके लिए इलाके में बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों में नजर बनाए हुए है।

यह भी देखें – उत्तराखंड में एक जमाती की गलती से 54 लोगों की जान पर बना खतरा

वहीं, रूड़की में 16 जमातियों को होम क्वारंटाइन किया गया, जबकि हरिद्वार में ज‍मातियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। रुड़की के पनियाला गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस गांव की आबादी 14 हजार है। वहीं मंगलौर क्षेत्र के मलकपुर को भी सील कर दिया गया है। यहां की आबादी तीन हजार है।

रुद्रपुर में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा के मुताबिक, अब तक जिले में 15 जमाती खुद निकलकर सामने आए हैं। इन सभी का मेडिकल करवा कर क्वारंटीन किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी जारी की है कि छिपे हुए जमातियों के पास सोमवार को पुलिस के सामने आने का आखिरी मौका है। यदि उसके बाद कोई पकड़ा जाता है तो उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उधर, हल्द्वानी में रविवार को मिले कोरोना संक्रमित जमाती के नौ साथियों को पुलिस ने क्वांरटीन कर दिया है। इनकी मेडिकल जांच की जा रही है।

दरअसल, डीजीपी रतूड़ी ने जमातियों को 6 अप्रैल तक की समयसीमा देकर कहा था कि इसके बाद मरकज से लौटने की जानकारी छुपाने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...