SPECIAL REPORT …आखिर जंगल से बाहर क्यों आ रहे जानवर ?

SPECIAL REPORT …आखिर जंगल से बाहर क्यों आ रहे जानवर ?

पिछले दिनों देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। लॉकडाउन में आबादी वाले इलाके में खाली सड़क पर एक हाथी मस्ती से घूमता दिखाई दिया। ऐसी अन्य घटनाओं पर हमने उत्तराखंड के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन राजीव भरतरी से समझने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और वन विभाग इससे कैसे निपटेगा।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, उत्तराखंड के कई इलाकों में वनों से निकलकर हाथी, गुलदार जैसे जानवर सड़कों पर घूमते देखे गए हैं। उत्तराखंड के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन राजीव भरतरी ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि उन्होंने ‘हिल-मेल’ से विशेष बातचीत में कहा कि जरूरी नहीं है कि वन्यजीवों का व्यवहार निगेटिव ही हो, यह पॉजिटिव भी हो सकता है। जानवर तनाव मुक्त हो सकते हैं। हाथी रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। वे ऐसी जगहों पर भी जा सकते हैं जहां पहले भीड़भाड़ होने के कारण नहीं जा पाते थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राजाजी राष्ट्रीय पार्क के पूर्व से पश्चिमी क्षेत्र में अगर टाइगर आ जाते हैं तो अच्छी बात है वरना हम उन्हें ट्रांसलोकेट करने की सोच रहे हैं।

भरतरी ने बताया कि गाड़ियां चलती हैं इसलिए वे कॉरिडोर में पार नहीं कर पाते हैं। लॉकडाउन के कारण इस समय कॉरिडोर में शांति है इसलिए हम उनके पूर्वी क्षेत्र में आने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने ‘हिल-मेल’ से कहा कि पॉजिटिव और निगेटिव दोनों असर देखने को मिल सकते हैं। जो जानवर बाहर आ रहे हैं, उसके लिए सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं कि जब भी ऐसी बात हो तो दुर्घटना होने से बचाने के लिए फौरन कार्रवाई की जाए।

पढ़ें- अपने दो शहीद बेटों को उत्तराखंड ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई 

एक हफ्ते का विशेष अभियान चला रहा वन विभाग

 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हाथी जरूर बाहर आए थे लेकिन डिविजन के ही स्टाफ ने जल्द ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित किया। अल्मोड़ा में 6 अप्रैल को तेंदुए ने दो लोगों को घायल कर दिया तो उसे पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर में लाए। भरतरी ने बताया कि 5 अप्रैल से 11 अप्रैल एक हफ्ते तक सुरक्षा के लिहाज से विशेष अभियान शुरू किया गया है। रात में गश्त और ड्रोन की मदद से जानवरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।

चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन ने कहा कि जब जानवर आबादी में आ रहे हैं तो दुर्घटना हो सकती है लेकिन उनका शिकार भी हो सकता है। ऐसे में यह एक हफ्ते की ड्राइव शुरू की गई है। लॉकडाउन के कारण वाइल्डलाइफ और फायर सुरक्षा नहीं रुकेगी। इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। एक नया जोश और फुर्ती लाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि नंदौर में बारूद और गन के साथ शिकारी पकड़ा गया है। गोविंद पशु विहार में लकड़ी के साथ ट्रक पकड़ा गया है।

पढ़ें- डीजीपी की चेतावनी का असर, खुद सामने आने लगे जमाती

जानवरों में कोरोना ट्रांसफर होने पर चल रहा शोध

 

अमेरिका के एक चिड़ियाघर में बाघ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट पर चीफ वार्डन ने कहा कि भारत सरकार की ओर से चार लेटर जारी किए गए हैं। कोविड-19 ट्रांसमिशन पर अभी शोध चल रहा है। इस प्रक्रिया में एक बाघ में संक्रमण के प्रमाण मिले। हालांकि यह अकेला केस नहीं है, इंग्लैंड में भी 2-3 पालतू बिल्लियों में बीमार मालिकों से संक्रमण के प्रमाण मिले हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सभी जानवरों में ये होने लगा है। जो टेस्ट किए गए हैं, जिससे बाघ में संक्रमण पता चला है, यह अभी शोध का हिस्सा है। यह वो टेस्ट नहीं है, जो इंसानों पर किए गए। भरतरी ने कहा कि बिल्लियों में कोरोना वायरस होना सामान्य बात मानी जाती है। इसमें कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया। वे बीमार हुईं और बाद में ठीक हो गईं। अमेरिकी चिड़ियाघर के प्रशासन का कहना है कि किसी व्यक्ति के संक्रमित होने के कारण बाघ को कोरोना हुआ होगा। ये चीजें टाइगर रिजर्व में होना संभव नहीं है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this