Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एक ट्वीट पर अल्मोड़ा पुलिस ने हल्द्वानी से मंगाकर 20 किमी दूर पहुंचाई दवाई
उत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ा

एक ट्वीट पर अल्मोड़ा पुलिस ने हल्द्वानी से मंगाकर 20 किमी दूर पहुंचाई दवाई

कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण उत्तराखंड में चल रहे लॉकडाउन से पर्वतीय इलाकों में लोगों को कई जरूरी चीजों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ऐसे लोगों को आ रही है, जिनका अपने जिले से बाहर इलाज चल रहा है। आवाजाही बंद होने के चलते लोगों को जरूरी दवाइयां अपने जिले में मिलने में परेशानी हो रही है। हालांकि ऐसे मुश्किल हालात में उत्तराखंड पुलिस उनके लिए ‘देवदूत’ बनकर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर भिकियासैंण के ससखोली गांव के एक मरीज के लिए जिले के एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने ऐसा ही कुछ किया।

दरअसल, ससखोली गांव के रहने वाले मनोज सतपोला ने उन्हें ट्वीट कर बताया कि वह और उनकी बहन 17 मार्च को किसी पारिवारिक काम से दिल्ली से यहां अपने घर आए थे। लॉकडाउन के बाद हम यहीं रह गए हैं। मेरी बहन का कुछ इलाज चल रहा है, उन्हें डॉक्टरों ने कुछ दवाइयां दी हैं। मैंने यहां इन दवाइयों के बारे में पता किया, लेकिन वह नहीं मिलीं। क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं। मैं कहीं भी दवाई लेने आ जाऊंगा। इस पर एसएसपी मीणा ने न केवल दवाई हल्द्वानी से मंगाई बल्कि 20 किलोमीटर दूर पहुंचाने की भी व्यवस्था की।

उन्होंने संकट के इस समय में दवाइयां पहुंचाने के बाद उत्तराखंड पुलिस शुक्रिया भी अदा किया। एसएसपी मीणा के इस व्यवहार की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। लोग लॉकडाउन में जिला पुलिस के इस व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/1648592228484869/posts/3225353577475385/

 

 

यह भी देखें – लॉकडाउन में उत्तराखंड की महिला कांस्टेबल ने जो किया, हर कोई कर रहा तारीफ

 

एसएसपी प्रहलाद मीणा के मुताबिक, ऐसे समय में जब लोग घर से नहीं निकल सकते तो पुलिस उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार है। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर निकलने का जोखिम न उठाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि लोग जरूरत की सभी चीजों के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है। अल्मोड़ा में लोग 9410322790 पर कॉल या मैसेज करके मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक के जरिए भी एसएसपी से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...