Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऊधम सिंह नगर दिल्ली से ब्रेन सर्जरी करा उत्तराखंड लौटे युवक की मौत, कोरोना के डर से मचा हड़कंप
ऊधम सिंह नगरउत्तराखंड न्यूज़

दिल्ली से ब्रेन सर्जरी करा उत्तराखंड लौटे युवक की मौत, कोरोना के डर से मचा हड़कंप

लॉकडाउन के बावजूद अब देश में हर रोज कोरोना के 500 से ज्यादा केस सामने आने लगे हैं। दिन-रात मरीजों का इलाज कर रहे कई डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से ब्रेन सर्जरी कराकर काशीपुर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से उत्तराखंड सरकार में हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि युवक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम फिलहाल यह पता करने की कोशिश कर रही है कि मृतक अब तक किसके-किसके संपर्क में रहा।

पढ़ें- अभी कोरोना संक्रमण से बचे हैं पहाड़, वायरस फैलने से रोकना चुनौती

बताया जा रहा है कि गंगाराम अस्पताल के कुछ डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिस कारण अस्पताल के कई डॉक्टरों को क्वारंटीन किया गया है। इधर, काशीपुर में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक परिवार के 8 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसकी नोटिस भी घर पर चस्पा कर दी गई है, जिससे आसपास के लोग भी सतर्क रहें। नोटिस में साफ-साफ ‘हाई रिस्क’ लिखा है।

पढ़ें- लॉकडाउन बढ़ने से पहले उत्तराखंड में मिल सकती है एक दिन की छूट!

अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने के बाद जांच के सैंपल भेज दिए गए हैं। आगे की कार्यवाही रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि यदि कोरोना पॉजिटिव आता है तो पूरे क्षेत्र को सील किया जाएगा।

समझिए पूरा मामला

काशीपुर के मोहल्ला पंजाबी सराय में हाजी शेर मोहम्मद के 35 वर्षीय पुत्र वसीम को ब्रेन ट्यूमर था। तबीयत बिगड़ने पर हाल में परिजन उसे लेकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल गए, जहां उसे भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों ने मरीज की ब्रेन सर्जरी की। हालत ठीक हुई तो वसीम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

पिछले बुधवार को वसीम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो उसे जसपुर अड्डे के पास एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। हायर सेंटर से वसीम को उपचार दिलाने के बाद परिजन लौट रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...