अपने समय पर ही खुलेंगे चारों धामों के कपाट, दर्शन ऑनलाइन ही कर सकेंगे

अपने समय पर ही खुलेंगे चारों धामों के कपाट, दर्शन ऑनलाइन ही कर सकेंगे

चारों धामों के कपाट हर वर्ष की तरह खोले जाएंगे। पूजा-अर्चना में रीति रिवाज का पूरा पालन किया जाएगा। अग्रिम आदेशों तक यही व्यवस्था रहेगी। फिलहाल चारधाम में श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं होगी। ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था की जा रही है।

उत्तराखंड की विश्वविख्यात चार धाम यात्रा शुरू होने में एक पखवाड़े से कम का समय शेष रह गया है। लॉकडाउन के तीन मई तक आगे बढ़ जाने के बाद इस बार कपाट खुलने के समय तीर्थयात्री इन धामों तक नहीं पहुंच सकेंगे। हालांकि चारधामों गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट निर्धारित तिथियों पर तय मुहूर्त में खुलेंगे। उत्तराखंड सरकार ने साफ किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए चारधाम में किसी प्रकार की भीड़ नहीं होगी। तय तिथियों पर चारधाम के कपाट खुलने पर वहां परंपरागत ढंग से पूजा-अर्चना होगी, जिसे सीमित संख्या में पुजारी संपन्न कराएंगे। फिलहाल चारधाम यात्रा नहीं होगी, अलबत्ता वीडियो अथवा टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

यह भी देखें – हरिद्वार में फिर दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले, उत्तराखंड में 37 पहुंची संख्या

सबसे पहले, 26 अप्रैल को 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। उधर, यमुनोत्री के कपाट भी अक्षय तृतीया पर्व पर 26 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.41 बजे खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम में कपाट 29 अप्रैल को सुबह छह बजकर 10 मिनट में खोले जाएंगे। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.30 बजे पर खुलेंगे।

यह भी देखें – पीएम मोदी ने किया ऐलान, देश में 3 मई तक लॉकडाउन, 20 अप्रैल तक जबरदस्त जांच

अधिकारियों से मंथन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया कि चारधाम के कपाट निर्धारित तिथियों पर खुलेंगे और वहां पूजा-अर्चना पारंपरिक ढंग से होगी। हालांकि, यह कार्य सीमित संख्या में पुजारी संपन्न कराएंगे, लेकिन इसमें सभी परंपराओं ध्यान रखा जाएगा। चारधाम के ऑनलाइन दर्शनों के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, उसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ एवं गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन के मुताबिक, कपाट हर वर्ष की तरह खोले जाएंगे, पूजा-अर्चना में रीति रिवाज का पूरा पालन किया जाएगा। अग्रिम आदेशों तक ये व्यवस्था रहेगी। फिलहाल चारधाम में श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं होगी। आगे जैसी भी स्थिति होगी, उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।

यह भी देखें – लॉकडाउन 2: पीएम मोदी के भाषण में उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए ‘गुड न्यूज’

बदरीनाथ और केदारनाथ के रावल इन दिनों दक्षिण भारत में हैं। इस पर बोर्ड के सीईओ ने कहा कि कपाट खुलने के अवसरों पर रावल की मौजूदगी के प्रयास किए जाएंगे। यदि किसी कारणवश वे नहीं आ पाते हैं तो उन्हें वीडियो या ई-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पूजा में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा-अर्चना को वीडियो या टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाइव या ऑनलाइन किया जाए। इससे लोग बदरीनाथ व केदारनाथ के दर्शन ऑनलाइन कर सकेंगे।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this