वाह! कोरोना से निपटने में उत्तराखंड देश में तीसरे नंबर पर, CM त्रिवेंद्र बोले, जल्द होंगे ‘वायरस मुक्त’

वाह! कोरोना से निपटने में उत्तराखंड देश में तीसरे नंबर पर, CM त्रिवेंद्र बोले, जल्द होंगे ‘वायरस मुक्त’

उत्तराखंड के 13 जिलों में से सात पहाड़ी जिले रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर शुरू से ग्रीन जोन में रहे हैं। प्रशासन ने अब पौड़ी को भी ग्रीन जोन में शामिल कर दिया है। एक और पहाड़ी जिला अल्मोड़ा ग्रीन जोन में शामिल होने की दहलीज पर है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते घोषित लॉकडाउन को एक महीना पूरा हो चुका है। उत्तराखंड ने दूसरे राज्यों की तुलना में कोरोना को नियंसनेत्रित करने में बेहतर कार्य किया है। पूरे देश में कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे राज्यों में उत्तराखंड ऐसा तीसरा राज्य है जिसने इस वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावी काम किया है। उत्तराखंड में कोरोना का पहले संक्रमित 15 मार्च को मिला था। राज्य में कुल 47 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 24 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के चलते घोषित लॉकडाउन को एक महीना पूरा होने पर जारी एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, कोरोना संक्रमण के बाद सरकार ने तुरंत स्कूल कॉलेज बंद करने का फैसला किया। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने वर्क फ्रॉम होम को राज्य में लागू किया। 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की बात कही और फिर लॉकडाउन का ऐलान किया। प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते हुए लॉकडाउन का एक महीना एक दिन बीत चुका है। मैं प्रदेश की जनता को उनके संयम और अनुशासन के साथ सरकार का एक महीने सहयोग करने के लिए धन्यवाद देता हूं। आज उसी का परिणाम है कि देश में कोरोना की रोकथाम में देश में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की गति को रोक पाने में हम इसलिए सफल हो पाए कि आप सभी ने भरपूर सहयोग किया। तमाम प्रशासनिक तंत्र, हमारे डॉक्टर, पुलिस, तमाम सामाजिक संगठनों की उसमें अग्रणी भूमिका रही। उसी का परिणाम है कि हम एक सुकून की स्थिति में है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम बहुत जल्द कोरोना मुक्त राज्य में सम्मिलित हो जाएंगे। पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है, उसमें हम सभी आगे भी पूरे संयम के साथ सहयोग देते रहेंगे।

Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.

YouTube privacy policy

If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.

 

यह भी देखें – उत्तराखंड में महज चार जिलों तक सिमटा कोरोना! सूबे में फिलहाल 23 एक्टिव केस

उत्तराखंड के 13 जिलों में से सात पहाड़ी जिले रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर शुरू से ग्रीन जोन में रहे हैं। पौड़ी जिले में एक कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह इलाज के बाद ठीक हो गया है। इसके बाद लंबे समय से जिले में कोरोना संक्रमण का केस नहीं आया। प्रशासन ने अब पौड़ी को भी ग्रीन जोन में शामिल कर दिया है। एक और पहाड़ी जिला अल्मोड़ा ग्रीन जोन में शामिल होने की दहलीज पर है। यहां भी लंबे समय से कोरोना संक्रमित सामने नहीं आया है। ऊधम सिंह नगर ऑरेंज जोन में है। वहीं राज्य के तीन जिलों देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल को रेड जोन में रखा गया है।

3 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

3 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this