Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में महज चार जिलों तक सिमटा कोरोना! सूबे में फिलहाल 23 एक्टिव केस
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में महज चार जिलों तक सिमटा कोरोना! सूबे में फिलहाल 23 एक्टिव केस

उत्तराखंड के एक बड़े हिस्से पर कोरोना संक्रमण का असर नहीं है। सात पहाड़ी जिले इस महामारी के फैलने की शुरुआत से ग्रीन जोन में बने हुए हैं। यानी इस सातों जिलों में कोरोना का कोई संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं दो अन्य जिले भी अब लगभग ग्रीन जोन का हिस्सा हो गए हैं। पौड़ी को शासन ने 28 दिन तक कोरोना संक्रमण का कोई केस न आने के बाद ग्रीन जोन में शामिल किया है, जबकि अल्मोड़ा लगभग ग्रीन जोन की चौखट पर खड़ा है।

उत्तराखंड में अभी तक कोरोना के कुल 46 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा 227 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुल 46 मरीजों में से 23 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। बुधवार को चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इनमें नैनीताल से तीन और ऊधमसिंह नगर जिले का एक मरीज शामिल है।

यह भी देखें – लॉकडाउन में घर का जरूरी सामान चाहिए, उत्तराखंड एप है ना, होम डिलीवरी होगी…

प्रदेश में तकरीबन सवा महीने पहले कोरोना का पहला पॉजिटिल केस सामने आया था। यह संख्या बढ़कर 46 तक पहुंच गई। इनमें सबसे ज्यादा तादाद जमाती या उनके संपर्क में आए लोगों की है। इलाज के बाद स्वस्थ हुए 23 लोगों में सबसे अधिक देहरादून जिले हैं। कोरोना रेड जोन देहरादून से अब तक 24 में से 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। नैनीताल में नौ मरीजों में से छह को छुट्टी मिल गई है। ऊधमसिंहनगर में संक्रमित पाए गए चारों मरीज अब ठीक हो चुके हैं। वहीं, पौड़ी में आया एकमात्र मरीज भी अब स्वस्थ है। पौड़ी में 29 दिन से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसे ग्रीन जोन जिला घोषित कर दिया गया है। अल्मोड़ा में भी कोरोना का कोई ताजा मामला नहीं मिला है। यहां मिला कोरोना संक्रमित ठीक हो चुका है। अल्मोड़ा भी पौड़ी की राह पर है और जल्द ही कोरोना फ्री जिला घोषित हो सकता है। अभी सिर्फ हरिद्वार ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां 7 पॉजिटिव केस हैं।

यह भी देखें – सर्वेः कोरोना से लड़ाई में मोदी दुनिया में सबसे बेस्ट, ट्रंप को मिले माइनस 3 अंक, बिल गेट्स भी हुए मुरीद

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4275 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 3664 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सूबे में इस समय 23 एक्टिव केस हैं। बुधवार को प्रदेशभर से 189 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। देहरादून स्थित निजी लैब में भी 24 सैंपल की जांच अभी होनी है। प्रदेश में अभी 321 लोग विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन में हैं, जबिक 2705 संस्थागत क्वारंटाइन और 65013 होम क्वारंटाइन हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...