लॉकडाउन में घर का जरूरी सामान चाहिए, उत्तराखंड एप है ना, होम डिलीवरी होगी…

लॉकडाउन में घर का जरूरी सामान चाहिए, उत्तराखंड एप है ना, होम डिलीवरी होगी…

इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहला ऑप्शन सिटीजन के नाम से दिया हुआ है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने नाम, पते, पिन कोड आदि को दर्ज कर अपने स्थानीय दुकानदार या एप में दर्ज रिटेल स्टोर पर ऑर्डर दे सकता है।

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर काफी ऐहतियात बरती जा रही है। राज्य सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे लॉकडाउन के दौरान घरों में सीमित हो गए लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। अब आपको घर के जरूरी सामान के लिए दुकानों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने एक एप के माध्यम से लोगों तक यह सब सुविधाएं पहुंचाने का इंतजाम कर लिया है। इसके लिए जन आपूर्ति उत्तराखंड एप का मोबाइल एप डेवलप किया गया है। यह राज्य के सभी जिलों में स्थानीय दुकानदारों के जरिये खाद्य सामग्री और दूसरी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में सहायक होगा।

इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को हिंदी और अंग्रेजी में चलाया जा सकता है। सबसे पहला ऑप्शन सिटीजन के नाम से दिया हुआ है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने नाम, पते, पिन कोड आदि को दर्ज कर अपने स्थानीय दुकानदार या एप में दर्ज रिटेल स्टोर पर ऑर्डर दे सकता है। इसके बाद स्टोर से उनके पास तक सामान पहुंच जाएगा। इसी तरह रिटेलर खुद को रजिस्टर्ड करा सकता है। इसके अलावा एप में कोरोना को लेकर जागरूकता से जुड़े कई सवाल जवाब दर्ज किए गए हैं। अभी इस एप में चुनिंदा दुकानदार और स्टोर ही रजिस्टर्ड हैं। कोई भी सिटीजन रिटेलर वाले ऑप्शन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

 

सिटीजन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करें। इसके नीचे जिले का नाम, ब्लॉक का नाम दर्ज करना होगा। आपकी डिटेल सेव हो जाएगी। अगले पेज पर आपको जो सामान चाहिए उसकी लिस्ट बनानी होगी, जिसके ऑप्शन इस पर दर्ज हैं। लिस्ट तैयार करने के बाद रिटेलर पेज खुलेगा, जिसमें आप स्टोर या दुकान को चुन सकते हैं। यह एप बिल्कुल ई-कॉमर्स साइट के एप की तरह काम करता है।

जल्द ही किसानों को भी मिलेगी सुविधा

 

इस एप के पहले पेज पर ही सिटीजन, रिटेलर, डिपार्टमेंट के साथ-साथ फार्मर यानी किसानों का भी ऑप्शन दिया हुआ है। हालांकि यह विकल्प अभी उपलब्ध नहीं है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसान भी इसके माध्यम से अपनी जरूरत का सामान मसलन खेती बाड़ी को जरूरी दवाएं, खाद आदि की आपूर्ति करा सकते हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this