Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में शराब 200 रुपये तक महंगी, पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में शराब 200 रुपये तक महंगी, पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े

उत्तराखंड सरकार ने अपना खाली खजाना भरने के लिए शराब के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल और डीजल पर भी टैक्स बढ़ाया गया है। पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। उत्तराखंड में अब पेट्रोल 74.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.17 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। भारत में बनने वाली विदेशी शराब के दाम 20 रुपये से 200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि ओवरसीज बनने वाली शराब की एक बोतल के दाम में 475 रुपये प्रति बोतल की बढ़ोत्तरी की गई है। देशी मदिरा के दाम में 20 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार को इससे कुल 250 करोड़ रुपये के राजस्व का लाभ होने का अनुमान है। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों से हरिद्वार में अस्थि विसर्जन को आने वाले लोगों को अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि अस्थि विसर्जन के लिए अधिकतम दो लोगों को ही आने की इजाजत होगी।

यह भी पढ़ें – सीएम त्रिवेंद्र ने संशय किया दूर, ‘जो लौटना चाहते हैं, उन्हें जरूर लाएगी सरकार’

कैबिनेट ने इसके अलावा दो अहम फैसले किए हैं। उत्तराखंड लौटने वाले प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी। यह फैसला लॉकडाउन के बाद बड़े संख्या में लोगों को राज्य में लौटने और आगे यहीं रहने की इच्छा जताने के बाद लिया गया है। दरअसल, उत्तराखंड पलायन आयोग ने एक रिपोर्ट में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड लौटे 60000 लोगों में से 30 फीसदी यानी करीब 18 हजार लोग बाद में भी राज्य में ही रहना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर राज्य सरकार उन्हें स्वरोजगार के लिए मदद करती है, तो वे लौटकर शहरों में नहीं जाएंगे।

उधर, उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें ऋण सब्सिडी में लाभ देने का फैसला किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...