कोरोना से जंग को हंस फाउंडेशन ने सीएम राहत कोष में 1.51 करोड़ रुपये की राशि दान दी

कोरोना से जंग को हंस फाउंडेशन ने सीएम राहत कोष में 1.51 करोड़ रुपये की राशि दान दी

माताश्री मंगला ने कहा है कि हंस फाउंडेशन हमेशा से उत्तराखंड के हित में कार्य करता रहा है और हम प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाते है कि भविष्य में भी करता रहेगा। हम सब बहुत जल्द कोरोना वायरस महामारी से निकलकर एक खुशहाल प्रदेश के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे।

देश के सबसे बड़े दानदाता संगठन हंस फाउंडेशन ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए उत्तराखंड सरकार को बड़ी वित्तीय मदद दी है। हंस फाउंडेशन की संरक्षक माताश्री मंगला जी और भोले जी महाराज ने बृहस्पतिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर सीएम राहत कोष में 1.51 करोड़ रुपये की राशि का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माताश्री मंगला जी एवं भोले जी महाराज जी का आभार जताते हुए कहा कि संकट के इस समय में कई लोगों राज्य के साथ खड़े हैं। राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा दिए गए इस योगदान के लिए हम माताश्री मंगला और भोले जी महाराज का आभार जताते हैं। सभी के सहयोग से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हम अवश्य जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन देश के कई राज्यों को कोविड-19 से लड़ने के लिए सहयोग कर रहा है, फिर चाहे वह खाद्य सामग्री हो या स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं। हंस फाउंडेशन बड़े स्तर पर ऑपरेशन नमस्ते के माध्यम से लाखों लोगों तक मदद पहुंचा रहा है। हंस फाउंडेशन जैसी संस्था हमारे साथ खड़ी , यह हमारे लिए गर्व की बात है।

hans foundation

माताश्री मंगला जी और भोले जी महाराज के निर्देशन में ‘द हंस फाउंडेशन’ ने कोरोना वायरस के चलते फंसे नागरिकों की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ शुरू किया है। इस अवसर पर माताश्री मंगला ने कहा कि हंस फाउंडेशन हमेशा से उत्तराखंड के हित में कार्य करता रहा है और हम प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाते है कि भविष्य में भी करता रहेगा। हम सब बहुत जल्द कोरोना वायरस महामारी से निकलकर एक खुशहाल प्रदेश के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, आज कोविड-19 संक्रमण के चलते पूरा विश्व संकट में है। इस विकट परिस्थिति में हम सबकी कुशलता की कामना करते है। साथ ही हम देश-प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि कोविड-19 से बचाव का एक ही रास्ता है…एकता। इसके साथ हमें सरकार द्वारा बताए गए दिशानिर्देशों का पालन करना है।

हंस फाउंडेशन देश भर में लॉकडाउन में फंसे परिवारों को सहयोग पहुंचा रहे है। उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और देश के तमाम दूसरे राज्यों में इस संकट से जूझ रहे लाखों परिवारों तक हंस फाउंडेशन खाद्य सामग्री पहुंचा रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग की मदद से पहुंचा रहा डिजिटल मदद

हंस फाउंडेशन का सबसे ज्यादा जोर इस बात पर है कि लॉकडाउन के दौरान सरकार के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। यही वजह है कि लोगों को मदद पहुंचाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इसके लिए फाउंडेशन की ओर उत्तराखंडियों को ‘जो जहां हैं, वहीं रहें’ के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अगर लोग ऐसी जगह पर फंसे हैं, जहां से दुकानें दूर हैं या दुकानदार के पास ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था नहीं है तो प्रदेश के लोग अपने या किसी आस-पड़ोस के व्यक्ति के खाते में पैसे प्राप्त कर सकते हैं।

देशभर में फंसे हजारों लोगों तक हंस फाउंडेशन ‘ऑपरेशन नमस्ते’ के तहत उनके पास तक मदद पहुंचा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी इस पहल की सराहना की है।

 

उत्तराखंड के इलाकों में फाउंडेशन के लोग घर-घर जाकर राहत पहुंचा रहे हैं।

खास बात यह है कि फाउंडेशन अपनी तरफ से दी जा रही मदद के लिए उत्तराखंडियों से किसी तरह का सबूत नहीं माग रहा है। बस उन्हें सामान प्राप्त करने के बाद एक फोटो अपने पास रखनी है। हंस फाउंडेशन बस जरूरतमंदों की मदद करना चाहता है। उसका प्रयास है कि लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने से रोककर कोरोना फैलने के खतरे को कम किया जाए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this