Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली-बागेश्वर में भी कोरोना की दस्तक, उत्तराखंड में डरा रही वायरस की रफ्तार, 8 और पॉजिटिव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

चमोली-बागेश्वर में भी कोरोना की दस्तक, उत्तराखंड में डरा रही वायरस की रफ्तार, 8 और पॉजिटिव

प्रवासियों के आने की रफ्तार बढ़ने के साथ ही राज्य में कोरोना के केसों में भी उछाल आया है। 10 दिन में कोरोना के 24 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में अचानक बढ़ी कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड में कुल 08 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 104 पहुंच गया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। प्रवासियों के आने की रफ्तार बढ़ने के साथ ही राज्य में कोरोना के केसों में भी उछाल आया है। 10 दिन में कोरोना के 24 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

चमोली-बागेश्वर में भी कोरोना संक्रमण की दस्तक

 

सोमवार देर रात चमोली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया। चमोली के गैरसैण ब्लॉक के अंतर्गत मथियान-पजियाणा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति 15 मई को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली से गांव लौटा था। उन्हें गांव के ही राजकीय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 17 तारीख को उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार देर रात को पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरा 19 वर्षीय युवक पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक का रहने वाला है। युवक हाल ही में गुडगांव (हरियाणा) से कोटद्वार पहुंचा था। युवक को पीएचसी कलालघाटी में आइसोलेशन में रखा गया है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए अन्य छह लोगों में दो बागेश्वर, दो ऊधम सिंह नगर, दो नैनीताल के लोग हैं। हल्द्वानी की वीआरडीएल हल्द्वानी लैब की रिपोर्ट के अनुसार, बागेश्वर जिले में संक्रमित पाए गए दो लोग 35 वर्ष और 20 वर्ष के हैं। उधमसिंह नगर में 19 वर्ष की एक युवती और 13 वर्ष के एक किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नैनीताल में भी 22 और 14 साल के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 104 पहुंच गई है। हालांकि 52 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...